न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है दलिया, सुबह खाने से आपको होते हैं ये फायदे

दलिया यानी सेहत का खजाना। दलिये का सेवन आपके स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अमूमन लोग दलिये का सेवन नाश्ते में करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 7:20:59

विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है दलिया, सुबह खाने से आपको होते हैं ये फायदे

दलिया यानी सेहत का खजाना। दलिये का सेवन आपके स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अमूमन लोग दलिये का सेवन नाश्ते में करते हैं। यदि आप रोज सुबह 50 ग्राम दलिया खाते हैं तो यह आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होगा। दलिया विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें लो कैलोरी और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। दलिया एक ऐसा आहार है जो आपके शरीर में सभी पोषक तत्वों की मात्रा को पूरा करता है। सुबह में दलिया खाने से दिनभर के लिए जरूरी सभी तत्व पूरे हो जाते हैं।

daliya,health benefits of daliya,daliya health benefits,Health,Health tips

सीलिएक रोग मे फायदेमंद

दोस्तों सीलिएक रोग एक ऐसा रोग होता है ,जो छोटी आंत को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से शरीर के अंदर पोषण तत्वों की कमी हो जाती है। लेकिन यदि आप गेहूं का बना दलिया खाते हैं तो आपको इस रोग से आराम मिल सकता है।वजन कम होना, ब्लोटिंग, पेट फूलना, डायरिया, कब्ज, पेट दर्द इस रोग के लक्षण होते हैं। हालांकि सभी प्रकार के गेहूं कि किस्मे इसके अंदर उपयुक्त नहीं होती हैं। गेहूं लस मुक्त होना चाहिए

daliya,health benefits of daliya,daliya health benefits,Health,Health tips

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करें

आजकल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आम है। दलिया में घुलनशील और अघुलनशील दोनों ही फाइबर पाए जाते हैं। शरीर में उच्च मात्रा में फाइबर होने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रहती है। जिससे व्यक्ति को हृदय रोग होने की संभावना न के बराबर रहती है। एक शोध से भी साफ हो चुका है जो लोग प्रतिदिन दलिये का सेवन करते हैं, उन्हें हृदय रोग होने की आशंका न के बराबर होती है।

daliya,health benefits of daliya,daliya health benefits,Health,Health tips

ब्रेस्ट कैंसर से बचाने मे उपयोगी

दोस्तों दलिया के अंदर उच्च मात्रा के अंदर फाइबर पाया जाता है और यह महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाने का काम करता है। जिन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की समस्या है। उनको दलिया खाना चाहिए। इसके अलावा यह इसकी संभावनाओं को कम करने का काम भी करता है।

daliya,health benefits of daliya,daliya health benefits,Health,Health tips

हड्डियों को दें मजबूती

आजकल हड्डियों में कमजोरी आम समस्या है। मैग्नीशियम और कैल्शियम का खजाना होने के कारण दलिये का नियमित सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। दलिया का नियमित सेवन करने वालों को उम्र दराज होने पर जोड़ों के दर्द की शिकायत नहीं होती। इसके अलावा दलिया खाने से पित्त की थैली में पथरी की समस्या भी दूर होती है।

daliya,health benefits of daliya,daliya health benefits,Health,Health tips

पाचन मे काफी मददगार होता है

आमतौर पर जब किसी का ऑपरेशन वैगरह करवाया जाता है तो गेहूं का दलिया ही सबसे पहले दिया जाता है। इसका कारण यह है कि यह पचने मे बहुत ही आसान होता है। और आपकी आंतों को इसके लिए कोई कठिन कार्य नहीं करना पड़ता है।‌‌‌जिन लोगों को भोजन ठीक से नहीं पचता है उनको गेहूं का बना दलिया का सेवन करना चाहिए।

daliya,health benefits of daliya,daliya health benefits,Health,Health tips

हीमोग्लोबिन बढ़ाए

आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में कमजोरी और थकान की शिकायत आम हो जाती है। दलिया आयरन का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बैलेंस करता है। इसके अलावा दलिया शरीर के तापमान और मेटाबॉलिज्म को भी सही मात्रा में बनाए रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग