न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का निवारण करता है तितली आसन, जानें फायदे और करने का तरीका

आज इस कड़ी में हम आपको तितली आसन करने के तरीके और इससे होने वाले फायदों की जानकारी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Apr 2022 5:15:35

सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का निवारण करता है तितली आसन, जानें फायदे और करने का तरीका

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में स्वस्थ रहने की चाहत सभी की होती हैं जिसे पूरा करने में आपकी मदद कर सकते हैं आसन जो प्राचीन समय से ही अच्छी सेहत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्तमान समय में योग और आसन की तरफ लोगों का रूझान बढ़ने लगा हैं। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्तिष्क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं तितली आसन के बारे में। तितली आसन को यह नाम इस लिए दिया गया है क्योंकि इस आसन में आप अपनी टाँगें इस तरह हिलाते हैं जिस तरह की एक तितली अपने पंख फड़फड़ाती है। आज इस कड़ी में हम आपको तितली आसन करने के तरीके और इससे होने वाले फायदों की जानकारी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

health benefits of butterfly yogasan,healthy living,Health tips

लो स्टैमिना की समस्या होगी दूर

पुरुषों में थकान और कमजोरी या लो-स्टैमिना की समस्या को तितली पोज दूर करता है। अगर आपको थकान है या आपका स्टैमिना कम है तो आप तितली पोज ट्राय कर सकते हैं। वहीं जिन पुरुषों को लोअर बैक पेन की समस्या होती है उन्हें भी तितली पोज को ट्राय करना चाहिए।

तनाव होगा दूर

तितली आसन आपकी पीठ के दर्द को ठीक करता है। इसके अलावा यह आपकी मसल्स का तनाव दूर करता है, इसके अभ्यास से ओवरी में ब्लड फ्लो बढ़ाता है, जिससे पीरियड्स नियमित हो जाते हैं और आपको ज्यादा फर्टाइल बनाता है।

health benefits of butterfly yogasan,healthy living,Health tips

मासिक धर्म की पीड़ा में मिलेगा आराम

माहवारी के दौरान कई महिलाओं को पेट, कमर और पूरे शरीर में तेज दर्द होता है। तितली आसन मासिक धर्म में होने वाली समस्याओं को दूर करता है। अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान तेज दर्द सहना पड़ता है तो रोज तितली आसन जरूर करें।

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव

प्रोस्टेट ग्लैंड के लिए भी तितली आसन फायदेमंद माना जाता है, प्रोस्टेट ग्लैंड के हेल्दी रहने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी टल जाता है। इसके अलावा इस आसान को करने से ब्लैडर, किडनी और पेट से जुड़े ऑर्गन हेल्दी रहते हैं। आंतों के लिए भी तितली पोज फायदेमंद माना जाता है।

health benefits of butterfly yogasan,healthy living,Health tips

गर्भवती महिलाओं के लिए सहायक

तितली आसन को अंग्रेजी में बटरफ्लाई पोज कहा जाता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपके पेट और एब्डोमेन में होने वाले दर्द हो मिटाता है। यही नहीं, आपके हिप्स, थाइस और पेल्विक एरिया की एक्सरसाइज हो जाती है, जिससे डिलीवरी आसानी से होती है।

रिप्रोडक्टिव हेल्थ में फायदेमंद

रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए तितली पोज फायदेमंद माना जाता है। इस पोज को करने से पुरुष और महिलाएं दोनों के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे फर्टिलिटी की उम्मीद भी बढ़ती है क्योंकि तितली पोज को करने से रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स में ब्लड और ऑक्सीजन ज्यादा मात्रा में पहुंचती है।

health benefits of butterfly yogasan,healthy living,Health tips

इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होगी दूर

इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या यानी स्तंभन दोष कम से कम लगातार तीन महीने की अवधि से ज्यादा यौन संबंध के दौरान स्तंभन को बनाए रखने के रूप में परिभाषित किया गया है। कई पुरुष संभोग के दौरान अपने गुप्तांग में पर्याप्त इरेक्शन लाने में सक्षम नहीं हो पाते या फिर उसको बरकरार रख पाने में कामयाब नहीं हो पाते उन्हें तितली आसन की मदद लेनी चाहिए। ये आसान इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को दूर करता है।

अंदरूनी मांसपेशियां होगी मजबूत

तितली आसान को करने से अंदरूनी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। अंदरूनी जांघ में तनाव है तो वो भी दूर होता है। पुरुषों में बाइक चलाने के कारण कभी-कभी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है जिसे ठीक करने के लिए आप तितली आसन को करें। वहीं अगर आप बहुत देर तक खड़े रहते हैं तो इस कारण होने वाली थकान को भी तितली पोज दूर करता है।

health benefits of butterfly yogasan,healthy living,Health tips

कूल्हों में आता है लचीलापन

अगर आप सुबह उठकर इस आसन का अभ्यास करते हैं तो शरीर की थकान को दूर हो जाती है। यह आंतों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। इससे कूल्हों में लचीलापन भी आता है।

तितली आसन को करने का तरीका

- तितली आसन में बैठने के लिए दंडासन की अवस्था में बैठ जाएं।
- आप अपने घुटनों को मोड़ लें और पैर के तलवों को आप एक-दूसरे से मिलाएं।
- आपको एड़ियों को शरीर के करीब रखना है।
- धीरे-धीरे घुटने को ऊपर और नीचे करें।
- घुटने को नीचे करने के लिए कोहनी का इस्तेमाल करें।
- घुटने को नीचे लेकर जाते समय ध्यान रखें कि वो जमीन से टच न हो।
- आपको 30 से 40 बार ऊपर और नीचे की ओर पैर चलाने हैं, अभ्यास को आप धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!