Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से ही बंद कर दें इन चीजों का सेवन, खून को बनाती है जहरीला

आपको सेहतमंद रखने में खून के परिसंचरण तंत्र का बेहतर होना बहुत जरूरी हैं। खून की मदद से शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा पहुंचती हैं। लेकिन जब खून में गंदगी जमा होनी लग जाए तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 2:27:42

आज से ही बंद कर दें इन चीजों का सेवन, खून को बनाती है जहरीला

आपको सेहतमंद रखने में खून के परिसंचरण तंत्र का बेहतर होना बहुत जरूरी हैं। खून की मदद से शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा पहुंचती हैं। लेकिन जब खून में गंदगी जमा होनी लग जाए तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं। खून में गंदगी जमा होने से सेप्सिस होने का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। इसका मुख्य कारण माना जाता हैं आपका गलत खानपान। जी हां, खानपान में बरती गई लापरवाही खून को जहरीला बनाने का काम करती हैं जिसे ब्लड पॉइजनिंग के नाम से भी जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन सिमित मात्रा में ही किया जाए तो आपकी सेहत के लिए अच्छा हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
food,healthy food,food to avoid,healthy living,Health tips चीनी

चीनी के अधिक सेवन से ब्लड शुगर का खतरा बढ़ सकता है। इससे आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यह शरीर के जरूरी अंगों को रक्त की आपूर्ति करने वाली वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी, दृष्टि समस्याओं और तंत्रिका समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। food,healthy food,food to avoid,healthy living,Health tips मक्खन

मक्खन में फैट और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। यही वजह है कि यह खून और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है। यह एलडीएल 'खराब' कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। food,healthy food,food to avoid,healthy living,Health tips रेड मीट

रेड मीट हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की वजह के साथ ही मेटाबॉलिक डिसॉडर का भी कारण होता है। शरीर में रेड मीट के चयापचय की प्रक्रिया से ऐसे यौगिक भी निकलते हैं जो रक्तचाप को और भी अधिक बढ़ाते हैं। जान लें कि मीट का रंग जितना लाल होगा उससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। food,healthy food,food to avoid,healthy living,Health tips डेयरी उत्पाद

एक रिपोर्ट के अनुसार, डेयरी उत्पादों में फैट के मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से इनके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर का ज्यादा जोखिम होता है। साथ ही यह खून को प्रभावित कर सकते हैं। food,healthy food,food to avoid,healthy living,Health tips प्रोसेस्ड और पैकेज फूड

पैकेज फूड हाई सोडियम से भरे होते हैं और ये किडनी के लिए हानिकारक है। खून में सोडियम जब अधिक होता है किडनी का फिल्टरेनशन पावर गड़बड़ होने लगता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है। food,healthy food,food to avoid,healthy living,Health tips नमक

नमक के अधिक सेवन से न केवल हाई ब्लड प्रेशर बल्कि किडनी और दिल से जुड़े रोगों का भी खतरा बढ़ सकता है। सोडियम का अधिक सेवन खून से जुड़े रोगों के जोखिम का बढ़ा सकता है। नमक को शरीर में पानी बढ़ाने के लिए जाना जाता है, इससे खून की नसों पर दबाव बनता है। food,healthy food,food to avoid,healthy living,Health tips शुगरी ड्रिंक्स और सोडा

कभी-कभार मीठा पेय पीना ठीक हो सकता है लेकिन हमेशा चीनी से भरपूर ड्रिंक्स पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। यह चीजें सीधे रूप से खून पर असर डालती हैं। इसके अलावा कई ड्रिंक्स में कैफीन भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। food,healthy food,food to avoid,healthy living,Health tips मैदा

मैदा और इससे बनने वाली चीजों के अत्यधिक सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को इससे बचने की सलाह दी जाती है। यह खून में ग्लूकोज बढ़ाता है, जिससे केमिकल रिएक्शन होता है और इसकी वजह से खून के रोगों का खतरा बढ़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology