Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भपात के बाद ऐसा रखें अपना आहार, दूर होगी शरीर की थकान और कमजोरी

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने हां रहे हैं जो महिलाओं के शरीर की थकान और कमजोरी दूर करने में बहुत प्रभावी साबित होते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Apr 2022 5:05:41

गर्भपात के बाद ऐसा रखें अपना आहार, दूर होगी शरीर की थकान और कमजोरी

किसी भी महिला के लिए मां बनना एक सपना सच होने समान होता हैं। महिला अपने पेट में पल रहे बच्चे से प्यार करती हैं और उसके स्वस्थ और सुखद इस दुनिया में आने की कामना करती हैं। लेकिन कई बार ऐसी विकत परिस्थिति आ जाती हैं कि गर्भपात हो जाता हैं जिसके कारण महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से काफी कमजोर हो जाती है। मिसकैरेज के बाद बार-बार चक्कर आना, जी घबराना और सिर दर्द जैसी परेशानियां भी होती है। ऐसे समय में शरीर को संभालना बहुत जरूरी होता हैं और उसके लिए आपको सही आहार की जरूरत पड़ती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने हां रहे हैं जो महिलाओं के शरीर की थकान और कमजोरी दूर करने में बहुत प्रभावी साबित होते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
foods to eat after abortion,healthy living,Health tips आयरन युक्त खाद्य पदार्थ

गर्भपात के बाद महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इसकी वजह से उन्हें कमजोरी, थकावट व चक्कर आना जैसी समस्याएं होती हैं। इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए महिलाओं को अपने आहार में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे- हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार व चुकंदर जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए। दरअसल, गर्भपात के बाद महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है, जिसके कारण महिलाएं एनीमिया और शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाने से महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाया जा सकता है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने पर अमीनो एसिड से भरपूर आहार, जैसे- पालक, पुदीना व ब्रोकली का सेवन करने की जरूरत होती है।

foods to eat after abortion,healthy living,Health tips कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थ

गर्भावस्था के दौरान शरीर में कैल्शियम की मात्रा में तेजी से गिरावट आती है। इसलिए आपको कैल्शियम से युक्त चीजें खाना बहुत जरूरी है। सूखे मेवे, डेयरी उत्पाद, दूध, सीफूड, गहरे रंग की हरी पत्तेदार सब्जियां और सोया कैल्शियम से युक्त होती हैं।

foods to eat after abortion,healthy living,Health tips शरीर को रखें हाइड्रेटेड

गर्भपात के बाद कई महिलाओं को मतली व उल्टी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का अनुभव हो सकता है। ये समस्याएं शरीर में कई तरह के हार्मोनल परिवर्तनों की वजह से हो सकती है। इस स्थिति में महिलाओं को घबराना नहीं चाहिए। ऐसी स्थिति से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखें। खूब पानी और सूप पिएं। इसके अलावा, अन्य तरल पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। foods to eat after abortion,healthy living,Health tips फोलिक एसिड

फोलिक एसिड मानसिक तनाव और रेड सल्स के विकास में मदद करता है। साथ ही इससे एनीमिया जैसी बीमारी भी नहीं होती है। गर्भपात के बाद आप फोलिक एसिड से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप एवोकाडो, बादाम और अखरोट जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। foods to eat after abortion,healthy living,Health tips ओमेगा-3 फैटी एसिड

गर्भपात के बाद महिलाओं को ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार, जैसे- मछली आदि का सेवन करना चाहिए। इस तरह के आहार का सेवन करने से शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, यह आहार डिप्रेशन से लड़ने, दिल की रक्षा करने और सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है। सैल्मन फिश के सेवन से शरीर को पर्याप्त रूप से ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-डी प्राप्त होता है। वहीं, ऑयस्टर को जिंक व विटामिन-बी12 का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इस तरह के फूड्स का सेवन नाश्ते या डिनर में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, वेजिटेरियन महिलाएं ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्त करने के लिए अखरोट और चिया सीड्स जैसे आहार का सेवन कर सकती हैं। इसे पसंदीदा स्मूदी या फिर अन्य डिशेज के साथ लिया जा सकता है।

foods to eat after abortion,healthy living,Health tips साबुत अनाज

साबुत अनाज पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। साबुत अनाज प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे अपच और गैस की स्थिति में भी आराम मिलता है। अच्छे पाचन के लिए आप ब्राउन राइस, क्यूनोओ, ओट्स और दलिया जैसे फाइबरयुक्त साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं।

foods to eat after abortion,healthy living,Health tips प्रोटीन है जरूरी

स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन बेहतर जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। प्रोटीन अमीनो एसिड का उपयोग करके शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने में लाभकारी होता है। ऐसे में गर्भपात के बाद महिलाओं को जल्दी रिकवरी के लिए प्रोटीन युक्त आहार, जैसे- अंडे, लीन मीट व चिकन इत्यादि का सेवन करना चाहिए। वहीं, वेजिटेरियन महिलाएं डेयरी उत्पादों जैसे- दूध, दही, चीज़ व पनीर के जरिए अपने प्रोटीन ले सकती हैं। foods to eat after abortion,healthy living,Health tips अच्छा फील करवाने वाली चीजें

मिसकैरेज के बाद महिलाएं डिप्रेशन में भी जा सकती हैं। सपनों का इस तरह टूटना काफी दर्द देता है। अगर आप फील-गुड फूड खाएं तो मिसकैरेज के बाद डिप्रेशन से बचने में मदद मिल सकती है। आपको डिप्रेशन से निकलने के लिए मैग्नीशियम युक्त चीजें खानी चाहिए जैसे कि बींस, नट्स और प्लेन चॉकलेट आदि।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology