न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 चीजों से बढाएं अपने शरीर की इम्युनिटी, बीमारियां रहेगी कोसों दूर

कोरोना आने के बाद से ही सभी अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर ध्यान देने लगे हैं। कई लोग तो इसके लिए दवाइयों का सेवन करते नजर आते हैं जो सही तरीका नहीं हैं। इम्यूनिटी या प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर का वह कवच होता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 12:47:30

इन 10 चीजों से बढाएं अपने शरीर की इम्युनिटी, बीमारियां रहेगी कोसों दूर

कोरोना आने के बाद से ही सभी अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर ध्यान देने लगे हैं। कई लोग तो इसके लिए दवाइयों का सेवन करते नजर आते हैं जो सही तरीका नहीं हैं। इम्यूनिटी या प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर का वह कवच होता है जो बैक्टीरिया, वायरस और अनेकों बीमारियों से हमारे शरीर की रक्षा करता है। ऐसे में जरूरी हैं कि इम्युनिटी को भी कुदरती तरीके से बढ़ाया जाए और ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाए जो शरीर को नुकसान ना पहुचाए। ऐसे में आपको नींद पूरी लेने, तनाव ना लेने, व्यायाम लेने, पर्याप्त पानी पीने के साथ ही यहां बताई जा रही चीजों का सेवन करना चाहिए। ये चीजें आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ आपको चुस्त और दुरुस्त भी रखते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

immunity,immunity booster food,food to eat increase immunity,healthy food,Health tips,healthy living

अश्वगंधा

अश्वगंधा आयुर्वेद के सबसे बड़ी एवं फायदेमंद जड़ी बूटियों में गिना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति अश्वगंधा का सेवन करता है, वह हजारों बीमारियों से दूर रहता है और उसका शरीर भी जल्दी बूढ़ा नहीं होता। यदि आप रोज अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो यह आपके इम्यून सिस्टम को बहुत मजबूत बना देता है एवं आपके शरीर में ऊर्जा को भी बढ़ाता है जो व्यक्ति अश्वगंधा का सही नियमों के साथ प्रयोग करता है उस व्यक्ति का शरीर लंबे समय तक बलवान और जवान बना रहता है।

immunity,immunity booster food,food to eat increase immunity,healthy food,Health tips,healthy living

फल व हरी सब्जियां

हम ऐसे समाज में रहते हैं जिसमें जंक फूड आदि फल व सब्जियों से अधिक पसंद किया जाता है। हरी सब्जियां प्लांट बेस प्रोटीन का स्रोत होती हैं, जोकि मिनरल्स व विटामिन्स से भरपूर होती हैं। हरी व पत्तेदार सब्जियां आप के पेट के लिए भी बहुत सेहतमंद हैं और आप की इम्यूनिटी को मजबूत करतीं हैं। जैसे पालक पत्ता गोभी गाजर ब्रोकली बींस आदि। इसके अलावा वह फल जिनमें विटामिन सी होता है वह भी आप की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं, जैसे संतरा, नींबू, नारंगी आदि। इसलिए खाने या नाश्ते में मिश्रित फल या सब्जी का सेवन करें वरना इम्यूनिटी बूस्टर रेसिपीज ट्राई करें।

immunity,immunity booster food,food to eat increase immunity,healthy food,Health tips,healthy living

आंवला

आंवला को आयुर्वेद में अमृत फल भी कहा गया है और ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि आंवले में विटामिन-C की भरपूर मात्रा होती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 15 संतरों में जितना विटामिन-C होता है उतना विटामिन-C अकेले एक ही आंवले में होता है और विटामिन-C इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत जरूरी तत्व माना जाता है। आप चाहे तो आंवले को मुरब्बे के रूप में या आचार के रूप में या इसके जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

immunity,immunity booster food,food to eat increase immunity,healthy food,Health tips,healthy living

अदरक

आमतौर पर स्वास्थ्य संबंधी फायदे में अदरक का प्रयोग किया जाता है। यह इम्युनोन्यूट्रीशन और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रतिक्रिया से शरीर के कई प्रकार के रोगों को ठीक कर सकता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कप पानी को गर्म होने के लिए रख दें। पानी को हल्का गर्म हो जाने पर इसमें एक चम्मच कूटा हुआ अदरक को डाल दें। अब इसे ढककर तीन मिनट तक उबलने दें। अब इसे छानकर सेवन करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

immunity,immunity booster food,food to eat increase immunity,healthy food,Health tips,healthy living

गिलोय

गिलोय को आयुर्वेद में अमृता भी कहा जाता है जिसका मतलब होता है अमृत बेल यानी कि यह पौधा किसी अमृत के समान हैं। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में पैदा होने वाले फ्री रेडिकल्स को नष्ट कर देते हैं। गिलोय के सेवन से खून की सफाई भी होती है और विटामिन-C की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप गिलोय का पाउडर बाजार से खरीद लें और सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच गिलोय का पाउडर मिलाकर पिएं; आपकी इम्यूनिटी बहुत मजबूत हो जाएगी।

immunity,immunity booster food,food to eat increase immunity,healthy food,Health tips,healthy living

शहद

चीनी की जगह शहद का प्रयोग करें। शहद में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेड़, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, पोटैशियम, सोडियम के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबायल के गुण पाए जाते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के साथ-साथ कई संक्रामक बीमारियों से भी आपको बचाता है। इसका सेवन आप चाय में भी कर सकते हैं।

immunity,immunity booster food,food to eat increase immunity,healthy food,Health tips,healthy living

हल्दी वाला दूध

अगर आप चाहते हैं कि आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत ना करनी पड़े तो आप बस इस नुस्खे का प्रयोग रोज करें। आप रोज रात में सोने से पहले एक गिलास गाय के दूध में 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर इसे रोज पीना शुरू करें। हल्दी और काली मिर्च के प्रभाव से यह आपके शरीर के दोषों को तो दूर करेगा ही साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी को काफी मजबूत बना देगा।

immunity,immunity booster food,food to eat increase immunity,healthy food,Health tips,healthy living

आयुर्वेदिक काढ़ा
आयुर्वेद में काढ़े को बहुत महत्त्व दिया गया है। इसका उपयोग आपके इम्यून सिस्टम को बहुत मजबूत बना देता है। इसका सेवन हमेशा सुबह खाली पेट या शाम को खाली पेट करना होता है। इसे बनाने के लिए 5 तुलसी के पत्ते, 5 काली मिर्च, अदरक, शहद, दालचीनी, मखाना लें अब 1 कप पानी को गर्म करें और इन सामग्रियों को डाल दें और अच्छी तरह उबालें जब काढ़े का रंग थोड़ा काला पड़ जाए तो समझ जाइए आपका काढ़ा रेडी है।

immunity,immunity booster food,food to eat increase immunity,healthy food,Health tips,healthy living

पर्याप्त प्रोटीन का सेवन

अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने का सबसे बेहतर उपाय है पर्याप्त प्रोटीन वाली डाइट लेना। यह आप के हेल्दी शरीर की नींव है। हमारी साधारण भारतीय मील जिस में दाल, चावल, चपाती व सब्जी होती है वह हमें पर्याप्त पोषण देती है। यह सुनिश्चित करने के लिए की आप पर्याप्त पोषण ले रहे हैं, आप प्रोटीन का कोई सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। हमेशा स्मार्ट और एक्टिव रहने के लिए व डैमेज्ड टिशू को रिपेयर करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने के लिए प्रोटीन युक्त आहार बहुत जरूरी है।

immunity,immunity booster food,food to eat increase immunity,healthy food,Health tips,healthy living

मिंट ड्रिंक

मिंट ड्रिंक इम्यूनिटी को बढ़ाने का सबसे स्वादिष्ट और आसान तरीका माना जा सकता है इस ड्रिंक में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर में ताजगी लेकर आता है यह आपके पेट और पाचन तंत्र के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है। इसके लिए पुदीने के 5 पत्ते को अच्छी तरह पीस लें और 1 गिलास पानी मे मिक्स कर दें, अब 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच निम्बू का रस उसमे मिलाएं आपका मिंट ड्रिंक रेडी है। आपको इसका अगर पूरा फ़ायदा प्राप्त करना है तो इसे सुबह खाली पेट पीएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन