न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी लॉन्ग कोविड के मरीजों में दिख रहे 200 से ज्यादा लक्षण, 56 देशों के मरीजों पर हुई रिसर्च

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन ने अपनी रिसर्च के दौरान कोविड से उबर चुके मरीजों में दिखने वाले 203 में से 66 लक्षणों पर 7 महीने तक नजर रखी। सभी मरीज 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के थे और उनसे कोविड से जुड़े 257 सवाल पूछे गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 5:33:10

निगेटिव  रिपोर्ट आने के बाद भी लॉन्ग कोविड के मरीजों में दिख रहे 200 से ज्यादा लक्षण, 56 देशों के मरीजों पर हुई रिसर्च

लॉन्ग कोविड से जूझने वाले मरीजों पर बीमारी के असर को लेकर नई रिसर्च सामने आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिन मरीजों में लक्षण दिखते रहे हैं, वैज्ञानिकों ने उन पर स्टडी की। इनमें लॉन्ग कोविड से जूझने वाले 56 देशों के 3,762 मरीजों से बात की गई। रिसर्च के मुताबिक, ऐसे मरीजों में 10 अंगों से जुड़े 200 से ज्यादा लक्षण दिख सकते हैं।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन ने अपनी रिसर्च के दौरान कोविड से उबर चुके मरीजों में दिखने वाले 203 में से 66 लक्षणों पर 7 महीने तक नजर रखी। सभी मरीज 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के थे और उनसे कोविड से जुड़े 257 सवाल पूछे गए थे।

लॉन्ग कोविड क्या है?

आसान भाषा में समझे तो लॉन्ग कोविड का मतलब है कि शरीर से वायरस जाने के बाद भी कुछ न कुछ लक्षण दिखते रहना। कोविड-19 के जिन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, उन्हें महीनों बाद भी समस्याएं हो रही हैं। कोविड-19 से उबरने के बाद भी लक्षणों का लंबे समय तक बने रहना ही लॉन्ग कोविड है।

पोस्ट कोविड लक्षण

- थका
- बेचैनी
- सोचने-समझने की क्षमता घटना
- कंपकंपी
- खुजली
- महिलाओं के पीरियड्स में बदलाव
- सेक्सुअल डिस्फंक्शन
- हार्ट पेल्पिटेशन
- यूरिन स्टोर करने वाले ब्लैडर को कंट्रोल न कर पाना
- याददाश्त घटना
- धुंधला दिखना
- डायरिया
- कानों में आवाजें सुनाई देना
-दाद

दिल-सांस के अलावा दूसरी जांचें भी जरूरी

लॉन्ग कोविड के मामलों में दिल और सांस से जुड़ी जांचों के अलावा न्यूरोसायकियाट्रिक और न्यूरोलॉजिकल लक्षणों को देखने की भी जरूरत है। जितनी तरह के लक्षण मरीजों में दिख रहे हैं, वे शरीर के कई अंगों पर बुरा असर डाल सकते हैं। इनके कारणों का पता लगाकर ही मरीजों का सही इलाज किया जा सकता है।

35 हफ्तों के बाद भी दिख सकते है लक्षण

अभी तक हुई रिसर्च में पता चला है कि लॉन्ग कोविड के मामले में लक्षण 35 हफ्तों के बाद तक दिखना जारी रह सकते हैं। ऐसा होने का खतरा 91.8% तक रहता है। रिसर्च में शामिल हुए 3,762 मरीजों में से 3,608 यानी करीब 96% मरीजों में ऐसे लक्षण 90 दिन के बाद भी दिखते रहे थे। वहीं, 65% मरीज ऐसे भी थे, जिनमें लक्षण 180 दिन तक दिखाई दिए थे।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की न्यूरोसाइंटिस्ट एथेना अक्रमी कहती हैं कि ऐसे मरीजों में आगे कितनी तरह के लक्षण दिखेंगे, इसकी बहुत कम जानकारी मिल पाई है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि जैसे-जैसे समय बीतता है, लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। ये कितनी गंभीर होंगे और इनका रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा, इसका पता भी बाद में ही चलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग