Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एग या स्पर्म फ्रीज करवाने की सोच रहे हैं? जानें पूरा खर्च और जरूरी जानकारी

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में एग और स्पर्म फ्रीजिंग आपकी फर्टिलिटी सुरक्षित रखने में मदद करती है। जानें इसका खर्च, फायदे और जरूरी जानकारी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 1:41:41

एग या स्पर्म फ्रीज करवाने की सोच रहे हैं? जानें पूरा खर्च और जरूरी जानकारी

आज के फास्ट-फेसिंग और चैलेंजिंग लाइफस्टाइल में बहुत से लोग करियर, हेल्थ या पर्सनल कारणों से पैरेंट्स बनने का फैसला टाल देते हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। ऐसे में एग फ्रीजिंग और स्पर्म फ्रीजिंग जैसी आधुनिक तकनीकें आपके फ्यूचर फैमिली प्लानिंग में मदद कर सकती हैं। अफसोस की बात है कि अभी भी बहुत से लोगों को इन प्रोसेसेज़ की जानकारी नहीं होती।

क्या होती है एग और स्पर्म फ्रीजिंग?

एग फ्रीजिंग में महिलाओं के अंडाणुओं (एग्स) को एक विशेष प्रक्रिया के तहत निकालकर सुरक्षित फ्रीजर में स्टोर किया जाता है ताकि वे भविष्य में गर्भधारण (Pregnancy) के लिए उपयोग किए जा सकें। वहीं, स्पर्म फ्रीजिंग पुरुषों के स्पर्म को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का तरीका है, जिससे आने वाले समय में IVF या IUI जैसी तकनीकों के जरिए प्रेग्नेंसी संभव हो सके।

कितना आता है खर्च?

एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया में कई चरण होते हैं, जिनमें अलग-अलग खर्च आता है:

- एग निकालने की प्रक्रिया (Egg Retrieval): ₹30,000 से ₹80,000 तक
- दवाएं और हार्मोनल ट्रीटमेंट: ₹50,000 से ₹70,000 तक
- 1 साल के लिए एग स्टोरेज: ₹30,000 से ₹50,000 तक

कुल अनुमानित खर्च: ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक
स्पर्म फ्रीजिंग: खर्च, फायदे और जरूरी जानकारी एक जगह

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल, मेडिकल कंडीशंस और फैमिली प्लानिंग को लेकर बढ़ती जागरूकता के चलते अब स्पर्म फ्रीजिंग एक स्मार्ट विकल्प बन गया है। यह प्रक्रिया भविष्य में पितृत्व (fatherhood) की संभावना को सुरक्षित रखती है।

स्पर्म फ्रीजिंग में कितना खर्च आता है?

- एक बार स्पर्म कलेक्शन और फ्रीजिंग: ₹5,000 - ₹10,000
- हर साल की स्टोरेज फीस: ₹3,000 - ₹6,000
- 5 साल के लिए कुल अनुमानित खर्च: ₹20,000 - ₹40,000 तक

कब करवाया जाता है एग या स्पर्म फ्रीजिंग?


- देर से शादी या करियर फोकस्ड लाइफस्टाइल में
- कैंसर ट्रीटमेंट (कीमोथेरेपी/रेडिएशन) से पहले
- हार्मोनल या अन्य मेडिकल समस्याओं के कारण

ट्रांसजेंडर ट्रांजिशन के दौरान

- IVF या IUI की प्लानिंग को आगे शिफ्ट करने की स्थिति में

एग और स्पर्म फ्रीजिंग के फायदे


- फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है
- भविष्य में जब आप तैयार हों, तब पैरेंट बनने का विकल्प खुला रहता है
- मेडिकल ट्रीटमेंट के कारण फर्टिलिटी पर असर पड़े तो यह सहायक साबित हो सकता है

इसके कुछ रिस्क भी हैं


- 100% सफलता की गारंटी नहीं होती
- महिलाओं में हार्मोनल ट्रीटमेंट के कारण साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं
- प्रक्रिया का खर्च कुछ लोगों के लिए ज्यादा हो सकता है

क्या इंश्योरेंस इस खर्च को कवर करता है?

भारत में अभी ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट को कवर नहीं करती हैं। हालांकि, कुछ प्रीमियम हेल्थ प्लान्स अब IVF, एग फ्रीजिंग और स्पर्म फ्रीजिंग को शामिल करने लगे हैं। इसलिए कोई भी हेल्थ प्लान लेने से पहले इसके कवरेज की अच्छे से जांच जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology