न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ पौष्टिक खाने से ही नहीं चलता काम, पता होना चाहिए कि किसे पकाना है और किसे नहीं, तो जानें...

कई बार ऐसी चीजों को पकाकर खाने पर यह हमारे पाचन शक्ति को कमजोर कर देता है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 9:48:41

सिर्फ पौष्टिक खाने से ही नहीं चलता काम, पता होना चाहिए कि किसे पकाना है और किसे नहीं, तो जानें...

आजकल हर कोई अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर बेहद सजग है, खासकर लोग अपने खानपान पर काफी ध्यान देते हैं और पौष्टिक खाद्य पदार्थों का ही सेवन करते हैं, जो काफी हद तक सही भी है। लेकिन सिर्फ पौष्टिक खाद्य पदार्थों का ही सेवन करने से नहीं होगा, बल्कि आपको यह पता भी होना चाहिए कि खाद्य पदार्थों का सेवन किस तरीके से करें। आप क्या खा रही हैं, इससे कहीं ज्‍यादा जरूरी है यह जानना कि आप उसे कैसे खा रहे हैं?

दरअसल, हर खाद्य पदार्थ की एक तासीर होती है, ऐसे में उनके खाने का तरीका भी अलग-अलग होता है। कुछ खाद्य पदार्थों को कच्चा ही खाना चाहिए, क्योंकि गर्म करने पर उनकी पौष्टिकता खत्म हो जाती है। कुछ तरह के फलों, अनाजों और ताजी सब्जियों को बिना पकाए खाया जाए तो वह शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं, क्योंकि इन चीजों को पकाने, उबालने, भूनने या तलने पर उनमें स्थित पौषक तत्व हमारे शरीर को नहीं मिल पाते। कई बार ऐसी चीजों को पकाकर खाने पर यह हमारे पाचन शक्ति को कमजोर कर देता है।

never cook these things,healthy living,Health tips

ड्राई फूड्स और नट्स को ना भूनें

ड्राई फूड्स और नट्स कभी भी पकाकर ना खाएं। ड्राई फूड्स को हमेशा कच्चा खाना चाहिए, तभी यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि जब हम इन्हें भूनते हैं, तो इसमें मौजूद कैलौरी और भी बढ़ जाती है, जिससे मोटापा बढ़ने का खतरा होता है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि इनको कच्‍चा ही खाएं।

never cook these things,healthy living,Health tips

लाल शिमला मिर्च को ना पकाएं

क्‍या आप लाल शिमला मिर्च को सब्‍जी में डालती हैं? और यह सोचती हैं कि यह आपके हेल्‍थ को फायदा पहुंचाएगी, तो आप गलत हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लाल शिमला मिर्च को कभी भी पकाकर नहीं खाना चाहिए, बल्कि इसे कच्चा ही खाना चाहिए। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है और जब हम इसे पकाते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन सी का स्तर काफी कम हो जाता है। साथ ही, इसमें मौजूद दूसरे पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं, ऐसे में बेहतर यही है कि आप इसे कच्चा ही खाएं।

never cook these things,healthy living,Health tips

ब्रोकली को पकाकर ना खाएं

क्‍या आप ब्रोकली को उबालकर खाती हैं या इसे सब्‍जी में डालती हैं? तो आपको बता दें कि इसे पकाकर नहीं खाना चाहिए, बल्कि इसे कच्‍चा ही खाना चाहिए। वैसे भी ब्रोकली पौष्टिक सब्जी मानी जाती है, जिसमें विटामिन ए, सी, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसे कच्चा ही खाएं, क्योंकि इसे पकाने पर आपको इसकी पौष्टिकता नहीं मिल पाएगी।

never cook these things,healthy living,Health tips

नारियल को ना पकाएं

नारियल को हम अकसर कई तरह के रेसिपीज में डालते हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है, नारियल को हमेशा कच्चा ही खाना चाहिए। नारियल में मैग्नीशियम, सोडियम और पोटैशियम जैसे बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं, पर जब आप इसे पकाकर खाती हैं, तो इसके सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। ऐसे में बेहतर यही है कि आप इसे कच्चा ही खाएं और स्‍वास्‍थ्‍य
बनाएं।

इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्‍हें पकाकर खाने से बेहतर है कि आप इन्‍हें कच्‍चा ही खाएं, तभी यह आपको फायदा पहुंचाएंगे, जैसे कि कच्‍चा आम, इमली, हरा चना, पुदीना, हरा धनिया इत्‍यादि।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग