Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को दस्त लगना बढ़ाता हैं पेरेंट्स की चिंता, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा उन्हें आराम

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नवजात शिशु का दस्त से बचाव करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 05 Dec 2022 12:18:13

बच्चों को दस्त लगना बढ़ाता हैं पेरेंट्स की चिंता, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा उन्हें आराम

शिशु या बच्चों का शरीर बेहद संवेदनशील होता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। खासतौर से मौसम में बदलाव आने पर बच्चों में सर्दी-जुकाम के साथ दस्त की समस्या भी होने लगती हैं। दस्त में विषाक्त पदार्थ व बैक्टीरिया पाचन प्रणाली से बाहर निकलते है। नवजात शिशुओं का मल पतला ही निकलता है, लेकिन दस्त के दौरान यह पानी की तरह निकले लगता है। अगर शिशु के शरीर में पानी की कमी हो जाएं, तो उसके दस्त गंभीर स्थिति में पहुंच सकते हैं। ऐसे में बच्चों को दस्त लगना पेरेंट्स की चिंता का कारण बन जाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नवजात शिशु का दस्त से बचाव करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...


diarrhea in children increases the concern of parents,these home remedies will give them relief,Health,healthy living सौंफ और अदरक

सौंफ और अदरक पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। ये शिशु और गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुरक्षित हैं। आप एक कप गर्म पानी में 20 मिनट के लिए बारिक कटा हुआ आधा चम्मच अदरक व सौंफ क्रश करके डालें और बच्चे को पिलाएं। diarrhea in children increases the concern of parents,these home remedies will give them relief,Health,healthy living नमक चीनी का पानी

दस्त के दौरान बच्चे के शरीर से अत्यधिक तरल निकल जाता है। इसकी आपूर्ति के लिए आप घर में नमक-चीनी का ओआरएस घोल बना सकते हैं और बच्चे को पिला सकते हैं। इसके लिए आप एक लीटर पानी में 8 चम्मच चीनी और एक चम्मच नमक मिला लें और बच्चे को थोड़ा-थोड़ा पिलाते रहें।

diarrhea in children increases the concern of parents,these home remedies will give them relief,Health,healthy living केला

केले में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो मल को सख्त करने में मदद करता है। दस्त के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है जिसे केला पूरी करता है। आप शिशु को केले की प्यूरी बनाकर खिला सकती हैं। बच्चों को केला भी खिला सकती हैं। छह महीने के बच्चे के लिए दस्त का घरेलू उपाय केला है।

diarrhea in children increases the concern of parents,these home remedies will give them relief,Health,healthy living दही और जीरा

दही एक प्रोबायोटिक फूड होता है। यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही मे गुड बैक्टीरिया होते है जिससे दस्त जैसी समस्या से जल्दी निजात पा लिया जाता है। शिशु को दस्त लगने पर उसे दही में भुने जीरे का पाउडर डाल कर देना चाहिए। इससे शिशु का दस्त बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा। जीरा एंटीइन्फ्लामेटरी एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे गुणों से भरपूर मसाला है। दही के साथ जीरा शिशु के दस्त को ठीक करने में मददगार होता है। diarrhea in children increases the concern of parents,these home remedies will give them relief,Health,healthy living चावल का पानी

बच्चे में दस्त को रोकने के लिए आप चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल का पानी एक कारगर इलेक्ट्रोलाइट सॉल्यूशन के विकल्प के रूप में काम कर सकता है। एक शोध में चावल का पानी ओरल इलेक्ट्रोलाइट सॉल्यूशन से बेहतर पाया गया है। diarrhea in children increases the concern of parents,these home remedies will give them relief,Health,healthy living मसूर की दाल का सूप

बच्चों ही नहीं बड़ों को भी दस्त लगने पर मसूर दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। शिशुओं में दस्त की समस्या होने पर उनकी शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा काफी कम हो जाती है। इसलिए उनकी शरीर में तरल पदार्थों का पहुंचना जरूरी होता है। मसूर की दाल का पानी या फिर उसका सूप पीने से आपके शिशु के दस्त की समस्या जल्दी ठीक होती है। इसके लिए आप दाल में पानी डालें और सूप की तरह उसे उबालें। उबलने के बाद आपकी दाल नीचे बैठ जाएगी। अब सूप के तौर पर बच्चे को दाल के उपर का पानी पिलाएं। इससे उसकी समस्या जल्दी ठीक होगी।
diarrhea in children increases the concern of parents,these home remedies will give them relief,Health,healthy living जायफल

शिशु को जायफल का सेवन करवाने से दस्त से छुटकारा दिला सकते है। कुछ शोध में जायफल को बहुत अच्छा घरेलू उपचार कहा गया है। इसका उपयोग करने के लिए जायफल को घिसकर चूर्ण तैयार कर ले और बच्चे को पानी में मिलाकर पीला दे। इसके अलावा सेब को उबालकर प्यूरी बनाकर उसमे जायफल का चूर्ण बनाकर दे, इस प्रकिया को करने से शिशु की दस्त की समस्या ठीक हो जाएगी। अगर आपके बच्चे को एलर्जी की समस्या हो रही है, तो चिकिस्तक से संपर्क करें।

diarrhea in children increases the concern of parents,these home remedies will give them relief,Health,healthy living नारियल पानी

नारियल पानी न्यूट्रीएंट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह शिशु को हाइड्रेट करता है। यही नहीं इसका सेवन आपके शिशु के पतले मल को मोटा और कठोर भी बनाता है। नारियल पानी का फाइबर कॉन्टेंट शिशु के दस्त को जल्द ही ठीक करता है। साथ ही नारियल पानी शिशु के इम्यून सिस्टम को शक्तिशाली भी बनता है। यह यह एक प्राकृतिक टॉनिक के रूप में काम करता है। नारियल पानी शिशु को दस्त ठीक होने के बाद भी दिया का सकता है। इससे शिशु के शरीर में एनर्जी आती है। अगर आपके शिशु को दस्त है तो उसे नारियल पानी जरूर पिलाएं। यह उनके लिए काफी फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology