न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटीज मरीज अपनी दिनचर्या में शामिल करें इन 7 हर्बल टी को, घटेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान में बहुत बदलाव लाने की जरूरत होती हैं ताकि शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 11:27:45

डायबिटीज मरीज अपनी दिनचर्या में  शामिल करें इन 7 हर्बल टी को, घटेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज वर्तमान समय की एक सामान्य बीमारी बन चुकी है जिससे आबादी का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हैं। डायबिटीज एक आजीवन रहने वाली बीमारी है। हम जो भोजन करते हैं उससे, शरीर को ग्लूकोज प्राप्त होता है जिसे कोशिकाएं शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में उपयोग करती हैं। यदि शरीर में इंसुलिन मौजूद नहीं होता है तो वे अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती हैं और ब्लड से कोशिकाओं को ग्लूकोज नहीं पहुंचा पाती हैं। जिसके कारण ग्लूकोज ब्लड में ही इकट्ठा हो जाता है और ब्लड में अतिरिक्त ग्लूकोज नुकसानदायक साबित हो सकता है। आमतौर पर डायबिटीज़ 3 प्रकार का होता है-

टाइप-1 डायबिटीज
टाइप-2 डायबिटीज और
जेस्टेशनल डायबिटीज, जो कि प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली हाई ब्लड शुगर की समस्या है।

डायबिटीज के कारण

- इंसुलिन की कमी
- परिवार में किसी व्यक्ति को डायबिटीज़ होना
- बढ़ती उम्र
- हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल
- एक्सरसाइज ना करने की आदत
- हार्मोन्स का असंतुलन
- हाई ब्लड प्रेशर
- खान-पान की ग़लत आदतें

डायबिटीज़ के लक्षण

- बहुत अधिक प्यास लगना
- बार-बार पेशाब आना
- भूख बहुत अधिक लगना
- अचानक से शरीर का वजनकम हो जाना या बढ़ जाना
- थकान
- चिड़चिड़ापन
- आंखों के आगे धुंधलापन
- घाव भरने में बहुत अधिक समय लगना
- स्किन इंफेक्शन
- ओरल इंफेक्शन्स
- वजाइनल इंफेक्शन्स

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान में बहुत बदलाव लाने की जरूरत होती हैं ताकि शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकें। ऐसे में आपकी मददगार साबित होगी चाय। हम यहां दूध व चीनी की चाय की बात नहीं कर रहे बल्कि कुछ हर्बल टी की बात कर रहे हैं जिनका नियमित रूप से सेवन शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होता हैं। ये हर्बल चाय डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम भी करती हैं जो मौसमी बीमारियों से भी बचाती हैं। आइए जानते है इन हर्बल चाय के बारें में...

herbal tea for diabetes control,diabetes-friendly herbal teas,natural teas to lower blood sugar,herbal infusions for diabetics,best herbal teas for diabetes management,diabetes herbal tea recipes,herbal tea benefits for diabetic patients,medicinal herbal teas for sugar control,herbal tea remedies for diabetes,herbal infusions to reduce blood sugar levels

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन आजकल काफी लोग करने लगे हैं। कई लोग इस चाय का सेवन वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए भी करते हैं। इस चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारी से लड़ने की ताकत देते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए ये चाय इन्सुलिन लेवल को कम करने में मददगार है। डायबिटीज के लोग दिन भर में एक से दो कप इस चाय का सेवन कर सकते हैं। ये चाय शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम भी करती है।

herbal tea for diabetes control,diabetes-friendly herbal teas,natural teas to lower blood sugar,herbal infusions for diabetics,best herbal teas for diabetes management,diabetes herbal tea recipes,herbal tea benefits for diabetic patients,medicinal herbal teas for sugar control,herbal tea remedies for diabetes,herbal infusions to reduce blood sugar levels

एलोवेरा चाय

यदि आपके घर में एलोवेरा जेल का पौधा है, तो उसे सिर्फ चेहरे या बालों में लगाने के लिए ही इस्तेमाल में ना लाएं। इससे आप हेल्दी हर्बल टी बना सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, एलोवेरा के कई सेहत लाभ होते हैं। इसे कच्चा खाएं या उबाल कर इसका सेवन करें, दोनों ही रूपों में यह सेहत को लाभ पहुंचाता है। आप एलोवेरा जेल को एक से डेढ़ कप पानी में डालकर उबालें और इसे सुबह के समय पिएं।

herbal tea for diabetes control,diabetes-friendly herbal teas,natural teas to lower blood sugar,herbal infusions for diabetics,best herbal teas for diabetes management,diabetes herbal tea recipes,herbal tea benefits for diabetic patients,medicinal herbal teas for sugar control,herbal tea remedies for diabetes,herbal infusions to reduce blood sugar levels

गुड़हल चाय

आप गुड़हल की चाय का सेवन कर सकते हैं, जो कि तिखी और मीठी दोनों होती है। इस चाय को गुड़हल के फूलों से बनाया जाता है। गुड़हल में ऑर्गेनिक एसिड, पोलीफिनॉल, एंथोसायनिन और एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इंसुलिन के रजिस्टेंट को बेहतर करने का काम करते हैं। इससे व्यक्ति का ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। इसिलए इस चाय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज रोगियों को ये चाय पीने से थकान और तनाव भी दूर होता है। इस चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

herbal tea for diabetes control,diabetes-friendly herbal teas,natural teas to lower blood sugar,herbal infusions for diabetics,best herbal teas for diabetes management,diabetes herbal tea recipes,herbal tea benefits for diabetic patients,medicinal herbal teas for sugar control,herbal tea remedies for diabetes,herbal infusions to reduce blood sugar levels

दालचीनी चाय

दालचीनी एक प्रकार का मसाला है, जो खाने को स्वादिष्ट बनाने के काम आता है। डायबिटीज रोगी इस हर्बल चाय के सेवन से शुगर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। जिस कारण ये शरीर के इम्यूनिटी को भी मजबूत करने का काम करती है। दालचीनी मोटापे को भी कम करने में मददगार है।

herbal tea for diabetes control,diabetes-friendly herbal teas,natural teas to lower blood sugar,herbal infusions for diabetics,best herbal teas for diabetes management,diabetes herbal tea recipes,herbal tea benefits for diabetic patients,medicinal herbal teas for sugar control,herbal tea remedies for diabetes,herbal infusions to reduce blood sugar levels

हल्दी वाली चाय

हल्दी वाला दूध तो आप पीते ही होंगे, अब आप डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए हल्दी वाली चाय पीकर देखें। हल्दी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। इंफ्लेमेशन दूर करती है। डायबिटीज कंट्रोल करती है। हार्ट की सेहत को दुरुस्त रखती है। हल्दी में मौजूद करक्युमिन तत्व खून में ग्लूकोज लेवल कम करता है।

herbal tea for diabetes control,diabetes-friendly herbal teas,natural teas to lower blood sugar,herbal infusions for diabetics,best herbal teas for diabetes management,diabetes herbal tea recipes,herbal tea benefits for diabetic patients,medicinal herbal teas for sugar control,herbal tea remedies for diabetes,herbal infusions to reduce blood sugar levels

ब्लैक टी

मधुमेह रोगियों को ब्लैक टी को भी अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। ब्लैक हर्बल टी डायबिटीज को संतुलित करने में सहायता करती हैं। इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। यह इंसुलिन रेसिस्टेंस को कम करने में मददगार है। जिससे आपकी बॉडी का शुगर लेवल ड्रॉप होने में मदद मिलती है। जब आपकी बॉडी में इंसुलिन हार्मोन अच्छी तरह काम करेगा और उसका रेसिस्टेंस कम होगा तो इससे मधुमेह रोगियों को बहुत अधिक लाभ मिलेगा। डायबिटीज रोगी इस चाय का सेवन दिन में 1 से 2 बार कर सकते हैं।

herbal tea for diabetes control,diabetes-friendly herbal teas,natural teas to lower blood sugar,herbal infusions for diabetics,best herbal teas for diabetes management,diabetes herbal tea recipes,herbal tea benefits for diabetic patients,medicinal herbal teas for sugar control,herbal tea remedies for diabetes,herbal infusions to reduce blood sugar levels

अदरक चाय

अदरक की चाय भी मधुमेह रोगियों के लिए अच्छी मानी गई है। दरअसल, अदरक आपकी ग्लाइसेमिक को कण्ट्रोल करने में मदद करता है। जब आप अदरक की चाय लेते हैं तो कार्ब्स के कारण होने वाले शुगर पीक को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, अदरक आपकी बॉडी में सेंसेटिविटी को भी इंप्रूव करने में मदद करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत