न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Oats खाने के हैं एक से बढ़कर एक फायदे, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन अंगों को भी देता राहत

साथ ही साथ बीटा-ग्लूकेन पेप्टाइड YY (PYY) हार्मोन को प्रोड्यूस करता है, जिससे आप कम कैलोरी खाते हैं और इससे आपके मोटापे का खतरा कम हो सकता है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 3:27:29

Oats खाने के हैं एक से बढ़कर एक फायदे, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन अंगों को भी देता राहत

हमारी सेहत बनाने में खान-पान की अहम भूमिका होती है। इसके प्रति जरा भी लापरवाही हमें कई तरह की परेशानी में डाल सकती है। गेहूं-चावल की तरह ओट्स भी हमारी डाइट का हिस्सा होने चाहिए। ये हमारे शरीर की कई समस्याओं को दूर करते हैं।

#वजन कम करने में करता है मदद

ओट्स या उसका आटा न सिर्फ टेस्टी है, बल्कि ये पेट भरने के भी काम आता है। इसे खाने से आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है और आप कम खाते हैं, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकेन आपकी भूख को रोककर रखता है।
साथ ही साथ बीटा-ग्लूकेन पेप्टाइड YY (PYY) हार्मोन को प्रोड्यूस करता है, जिससे आप कम कैलोरी खाते हैं और इससे आपके मोटापे का खतरा कम हो सकता है।

benefits of oats,oats health benefits,healthy living,Health tips

#हाई ब्लड प्रेशर में आराम

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए ओट्स का सेवन बहुत फायदेमंद है। नियमित रूप से ओट्स का सेवन करने वालों व्यक्तियों में बीपी की समस्या नहीं पाई जाती। इनमें पाया जाने वाला फाइबर उच्च रक्तचाप की समस्या कम करता है।

#स्किन केयर में करता है मदद

ओट्स के आटे का प्रयोग स्किन केयर और स्किन केयर प्रोडक्ट्स बनाने में किया जाता है। इन प्रोडक्ट्स में अक्सर जई को "कोलाइडल दलिया" के रूप में एड करते हैं।
FDA ने 2003 में एक स्किन केयर प्रोडक्ट के रूप में जई के आटे को मंजूरी दी, लेकिन वास्तव में, जई का खुजली और स्किन में होने वाली जलन के इलाज में उपयोग काफी सदियों से चला आ रहा है।

उदाहरण के लिए, ओट-बेस्ड स्किन प्रोडक्ट्स एक्जिमा के लक्षणों में भी सुधार कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें, स्किन की देखभाल से स्किन पर ओट्स प्रोडक्ट्स लगाने से ही बेनिफिट्स मिलते हैं, न कि ओट्स खाने से।

benefits of oats,oats health benefits,healthy living,Health tips

# दमकती त्वचा

ओट्स का सेवन शरीर के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसे प्रयोग करने से त्वचा पर ग्लो बरकरार रहता है। ओट्स से त्वचा में नमी आती है। जिनकी त्वचा में रुखापन ज्यादा हो या खुजली व जलन की समस्या हो तो ओट्स बहुत उपयोगी है। एक चम्मच ओट्स को कच्चे दूध में भिगोकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को मुंह व हाथ-पैरों पर लगाएं। इससे त्वचा में ग्लो आएगा।

# तनाव को कम करें

ओट्स में फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है जो दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाता है। इसे खाने से मस्तिष्क शांत रहता है। ओट्स का सेवन करने वालों को नींद भी अच्छी आती है। आप इसमें ब्लूबेरी डालकर भी खा सकते हैं, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है जो तनाव से लड़ने में मदद करता है।

# डायबिटीज में गुणकारी

डायबिटीज से ग्रस्त रोगियों के लिए भी ओट्स का सेवन गुणकारी रहता है। चिकित्सकों के अनुसार लेमन ओट्स खाने से शुगर का स्तर कम होता है। नाश्ते में ओट्स खाने से जल्दी-जल्दी भूख लगने की समस्या भी नहीं होती और पेट साफ रहता है। पेट साफ रहने से किसी भी रोग के होने की संभावना नहीं रहती।

benefits of oats,oats health benefits,healthy living,Health tips

# इम्युनिटी के लिए
ओट्स में बीटा-ग्लूकॉन पाए जाते हैं, जो ग्लाइसेमिक प्रभाव को कम करने में और इंसुलिन के प्रभाव को सक्रिय करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का भी काम करते हैं। ओट्स के सेवन से मैक्रोफेज और न्यूट्रोफिल ये दोनों श्वेत रक्त कोशिकाओं के प्रकार हैं) को बढ़ावा मिलता है, जो बैक्टीरिया, वायरस और फंगस को दूर रखने के लिए जाने जाते हैं ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग