न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाशपती : कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ हृदय रोग का जोखिम करती कम, देखें और फायदे...

नाशपाती को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. नाशपाती में फाइबर की अधिकांश मात्रा पेक्टिन के रूप में होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए मददगार है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 5:34:11

नाशपती : कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ हृदय रोग का जोखिम करती कम, देखें और फायदे...

सेहत को फायदेमंद रखने के लिए पौष्टिक आहार का खाना बेहत जरुरी होता है। और पौष्टिक आहार खाने के लिए फलों का खाना बहुत जरुरी है। अगर फलों की बात करें, तो कई पौष्टिक फल बाजार में उपलब्ध हैं। उन्हीं में से एक है नाशपाती। कई लोगों को नाशपाती फल के बारे में पता तो होगा, लेकिन शरीर के लिए इसके फायदे कम लोगों को ही पता होंगे।नाशपाती को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. नाशपाती में फाइबर की अधिकांश मात्रा पेक्टिन के रूप में होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए मददगार है. नाशपाती में विटामिन सी के अलावा विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, के, खनिज, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, के साथ ही साथ कार्बनिक यौगिक भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। तो आइए जानते है , नाशपाती के हैरान कर देने वाले फायदे।

नाशपती : कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ हृदय रोग का जोखिम करती कम, देखें और फायदे...

वजन कम करने के लिए

बढ़ता वजन लगभग हर दूसरे व्यक्ति की समस्या बनते जा रहा है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो नाशपाती आपके काम का फल है। एक वैज्ञानिक अध्ययन में अधिक वजन वाली महिलाओं को 12 हफ्तों तक रोजाना तीन नाशपाती का सेवन कराया गया। परिणामस्वरूप उनके वजन में कमी दर्ज की गई। ऐसे में आप भी नाशपाती को अपने डाइट में शामिल कर बढ़ते वजन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

हिमोग्लोबीन बढ़ाए

नाशपाती आयरन का मुख्य श्रोत है। इसे खाने से शरीर में हिमोग्लोबीन बढ़ता है, जिससे खून की कमी दूर होती है। जिन लोगों को एनीमिया का रोग है, उनके लिए ये काफी फायदेमंद है।

नाशपती : कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ हृदय रोग का जोखिम करती कम, देखें और फायदे...

पाचन

नाशपाती को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है. नाशपाती के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है. जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए नाशपाती का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है.

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए

स्वस्थ रहने के लिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत रहना जरूरी है। ऐसे में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नाशपाती एक अच्छा विकल्प बन सकता है। नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

त्वचा रहे यंग और ग्लोइंग

त्वचा हमेशा जवां और ग्लोइंग दिखे, तो एक नाशपाती हर दिन खाएं। इससे बॉडी को एनर्जी भी मिलेगी और आप दिन भर ऊर्जावान महसूस करेंगे।

नाशपती : कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ हृदय रोग का जोखिम करती कम, देखें और फायदे...

एनर्जी

शरीर में एनर्जी की कमी करते हैं महसूस तो आप नाशपाती का सेवन करें।नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार माने जाते हैं इतना ही नहीं ये त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

सूजन के लिए

सूजन को कम करने में भी नाशपाती असरदार फल साबित हो सकता है। नाशपाती में मौजूद कैरोटीन और जियाजैंथिन सूजन की समस्या पर प्रभावी रूप से काम करते हैं। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन से बचाव करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, इस गुणकारी फल को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके