न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नारियल पानी : वजन घटाने का सबसे सस्ता और स्वादिष्ट विकल्प, ये भी हैं फायदे

इसमें कैलोरी और फैट भी कम पाया जाता है। इस वजह से यह वजन घटाने का सबसे अच्छा, सस्ता और स्वादिष्ट विकल्प है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 9:35:53

नारियल पानी : वजन घटाने का सबसे सस्ता और स्वादिष्ट विकल्प, ये भी हैं फायदे

गर्मी के मौसम में नारियल पानी वरदान की तरह होता है। मगर इसका मतलब यह कतई नहीं है कि सर्दियों में इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए। आप सर्दियों में सुबह 10 बजे से पहले तक नारियल
पानी का सेवन कर सकते हैं। इसका प्रोडक्शन अधिकतर उन जगहों पर होता है जहां सर्दी या तो कम पड़ती है या फिर पड़ती ही नहीं। भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य में इसका सबसे ज्यादा प्रोडक्शन किया जाता है। नारियल पानी में विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और खनिज तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें कैलोरी और फैट भी कम पाया जाता है। इस वजह से यह वजन घटाने का सबसे अच्छा, सस्ता और स्वादिष्ट विकल्प है।

benefits of drinking coconut water,health benefits of coconut water,healthy living,Health tips

बुखार में नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। साथ ही इसमें नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यही वजह है कि बुखार में नारियल पानी पीना फायदेमंद रहता है। यह हमारे शरीर में बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। नारियल पानी पीने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है। इससे हमारा बुखार कम हो जाता है। साथ ही शरीर का तापमान भी धीरे-धीरे संतुलित होने लगता है। तेज बुखार ही नहीं यह डेंगू जैसी बीमारी के लिए भी फायदेमंद है।

benefits of drinking coconut water,health benefits of coconut water,healthy living,Health tips

गर्भावस्था में नारियल पानी के फायदे

गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पिने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। हालांकि सर्दी के मौसम में इसे नज़रअंदाज़ करना ठीक रहता है लेकिन गर्मी के मौसम में रोज़ नारियल पानी पीना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान शरीर में पानी की कमी होना मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित होता है। नारियल पानी इस कमी को भी दूर करता है। नारियल पानी के सेवन से सुबह के समय जी मिचलाना, कब्ज और थकान दूर करने में भी मदद मिलती है।

benefits of drinking coconut water,health benefits of coconut water,healthy living,Health tips

नारियल पानी के फायदे फोर स्किन

क्या आप जानते हैं नारियल पानी पीने के अलावा उससे चेहरा धोने के भी कई फायदे हैं। जी हां, सिर्फ सेहत नहीं स्किन के लिए भी नारियल पानी के फायदे बहुत हैं। नारियल पानी में एंटी-बैक्टीरियल और
एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो चेहरे पर पड़ने वाले मुंहासों को दूर करने का काम करते हैं। इतना ही नहीं यह त्वचा को बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां से बचाने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा स्किन पर होने वाली लालिमा, खुजली और स्ट्रेच मार्क्स के निशान को भी कम करता है। तो अब नारियल पानी सिर्फ पिए न लगाएं भी।

benefits of drinking coconut water,health benefits of coconut water,healthy living,Health tips

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे

अगर आप वजन कम करने करने को कोशिश में लगे हैं तो सुबह खली पेट नारियल पानी पीना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मददगार होते हैं। इसे पीने से पेट भरा हुआ लगता है और भूख भी कम लगती है। साथ ही इसमें इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, जो वजन घटाने के लिए जरूरी है।

benefits of drinking coconut water,health benefits of coconut water,healthy living,Health tips

नारियल पानी के फायदे बालों के लिए

नारियल पानी के फायदे बालों के लिए भी हैं। यह बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है। अगर आप बालों में मजबूती और चमक लाना चाहते हैं तो नारियल पानी से बालों को धोएं। गंजेपन से जूझ रहे लोगों को नारियल पानी जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर सकता है। नारियल पानी में प्रोटीन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने और झड़ने से रोकने में मदद करते हैं।

benefits of drinking coconut water,health benefits of coconut water,healthy living,Health tips

पीलिया में नारियल पानी के फायदे

पीलिया रोग को दूर करने में नारियल पानी के फायदे अनेक हैं। नारियल पानी पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार पीलिया के रोगी को प्रतिदिन 2 हरे नारियल का पानी पीना चाहिए। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि नारियल तुरंत खोल कर तुरंत ही पानी पीना है, इसको ज्यादा देर तक रखना नहीं है। इसके सेवन से एक दिन के बाद ही यूरिन का कलर बदलना शुरू हो जाएगा। ऐसा 4-5 दिन करने के बाद बिलकुल स्वस्थ अनुभव होता है।

benefits of drinking coconut water,health benefits of coconut water,healthy living,Health tips

नारियल क्रश के फायदे

नारियल पानी और मलाई मिलकर बनाते हैं नारियल क्रश। इसमें विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। नारियल क्रश मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिक तत्व प्रदान करता है। तुरंत ऊर्जा पाने के लिए नारियल क्रश बेहद उपयोगी है।

benefits of drinking coconut water,health benefits of coconut water,healthy living,Health tips

स्तन दूध के लिए नारियल पानी के फायदे

क्या आप जानते हैं, नारियल पानी स्तन दूध बढ़ाने के काम भी आता है। जी हां, अगर आप एक नई मां हैं और आपको कम दूध आने की शिकायत है तो नारियल पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इसे रोज़ पीने से ब्रेस्ट मिल्क में बढ़ोत्तरी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग