न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, आपकी किडनी होने लगी हैं खराब!

किडनी हमारे शहर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है जो हमारे शरीर के अवांछित प्रद्धार्थों को छान कर उसे पेशाब के रास्ते से बाहर निकालता है। किडनी डैमेज हो जाती हैं, तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर नहीं कर पाती, जिससे जहर का निर्माण होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 12:48:57

शरीर में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, आपकी किडनी होने लगी हैं खराब!

किडनी हमारे शहर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है जो हमारे शरीर के अवांछित प्रद्धार्थों को छान कर उसे पेशाब के रास्ते से बाहर निकालता है। किडनी डैमेज हो जाती हैं, तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर नहीं कर पाती, जिससे जहर का निर्माण होता है। बीते कुछ सालों में किडनी खराबी के मामलों में भयंकर इजाफा देखने को मिला हैं। किडनी से जुड़ी बीमारियों की अगर समय रहते पहचान नहीं की गई तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी लेकर आए हैं जो किडनी के खराब होने का इशारा करते हैं। इन संकेतों के दिखते ही आपको गंभीरता से सोचते हुए उचित चिकित्सकीय परामर्श लेने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

शरीर में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, आपकी किडनी होने लगी हैं खराब!

भूख में कमी आना

शरीर में विषाक्त पदार्थों और वेस्ट का संचय भी आपकी भूख को कम कर सकता है, जिससे वजन घटने लगता है। कम भूख का एक अन्य कारण सुबह जल्दी मतली और उल्टी भी हो सकती है। इस कारण व्यक्ति को हर समय पेट भरा हुआ महसूस होता है और कुछ खाने का मन नहीं करता। यह किडनी खराब होने का खतरनाक संकेत है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता।

शरीर में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, आपकी किडनी होने लगी हैं खराब!

जल्दी थकावट महसूस करना

यदि आप अचानक से चलते-चलते या सीढ़ियां चढ़ने के दौरान थकने लगे तो समझ जाइए कि आपकी किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर रही है। जो हमारी किडनी में विषाक्त प्रद्वार्थों के जमावट का कारण हो सकता है। किडनी की बीमारी में एनीमिया की कमी के कारण भी हमारे शरीर में थकान और कमजोरी का कारण बनता है।

शरीर में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, आपकी किडनी होने लगी हैं खराब!

पैरों और हाथों में सूजन

पैरों और हाथों में सूजन को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि ये सबसे पहला संकेत है कि आपकी किडनी फिल्ट्रेशन का काम सही से नही कर पा रही है। दरअसल, जब किडनी फिल्ट्रेशन का काम सही से नहीं करती है तो पानी शरीर में जमा होने लगता है और इससे शरीर में सूजन आ जाती है जिसे मेडिकल टर्म में एडिमा कहते हैं।

शरीर में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, आपकी किडनी होने लगी हैं खराब!

स्किन खुरदुरी हो जाना

अचानक त्वचा का फटना, रेशेज होना, अजीब लगना और बहुत ज्यादा खुजली महसूस होना शरीर की गंदगी के एकत्रित होने के परिणाम हो सकते हैं। किडनी के निष्प्रभावी हो जाने से शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा प्रभावित होती है, जिससे अचानक से बहुत ज्यादा खुजली होने लगती है। आमतौर पर स्वस्थ त्वचा भी फटने लगती है, खुरदुरी हो जाती है और खुजली होती है।

शरीर में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, आपकी किडनी होने लगी हैं खराब!

बार-बार पेशाब आना

एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति दिन में 6-10 बार पेशाब जाता है। इससे ज्यादा बार पेशाब जाना किडनी खराब होने की निशानी है। किडनी की समस्या के मामले में व्यक्ति को या तो बहुत कम बार या फिर बहुत ज्यादा बार पेशाब जाने की इच्छा महसूस होती है। ये दोनों ही स्थिति किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं। कुछ लोगों की पेशाब में खून भी निकलता है। ऐसा डैमेज हुई किडनी के कारण ब्लड सेल्स के पेशाब में रिसने के कारण होता है।

शरीर में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, आपकी किडनी होने लगी हैं खराब!

उल्टियां आना

किडनी से जुड़ी समस्याओं के परिणामस्वरूप उल्टी आने जैसे लक्षण आम बात हो जाते हैं। इसके अलावा गैस से जुड़ी समस्याएं हर सुबह सामने आती हैं। अगर आप उल्टी के दवाईयां लेने के बाद भी समस्या को जस की तस पाएं तो फौरन डॉक्टर से पूरा चेकअप करवाएं।

शरीर में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, आपकी किडनी होने लगी हैं खराब!

मांसपेशियों में बेचैनी

मांसपेशियों में बेचैनी कई कारणों से होती है जिसमें से एक है किडनी डैमेज होना। दरअसल, किडनी डैमेज होने पर मेटाबोलिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। ये मांसपेशियों और नसों के नुकसान का कारण बनता है। इससे आपको ऐंठन और दर्द हो सकता है। लोग हाथों और पैरों में चुभन महसूस कर सकते हैं। तो, इन तमाम लक्षणों को नजरअंदाज ना करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।

शरीर में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, आपकी किडनी होने लगी हैं खराब!

आंखों के नीचे सूजन

पेशाब में प्रोटीन का आना एक प्रारंभिक संकेत है जो बताता है कि हमारे किडनी का फिल्टर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे प्रोटीन पेशाब में लीक होकर आ जाता है। इससे आंखों के आसपास हल्के सूजन दिखाई देने लगते हैं। जो यह दर्शातें है कि आपके पेशाब में प्रोटीन की मात्रा का ज्यादा रिसाव हो रहा है। इसलिए डाक्टर किसी भी मरीज की जांच से पहले उन्हें यूरीन टेस्ट जरूर कराता है ताकि उसकी बीमारी को समझा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी