न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच कहीं कम ना हो जाए खून में प्लेटलेट्स, ये 6 पोषक तत्व बढ़ाएंगे इसे

मॉनसून का मौसम आते ही बीमारियों का खतरा बढ़ने लग जाता हैं। हाल ही के दिनों में डेंगू की समस्या बढ़ने लगी हैं जिसमें गंभीर स्थिति होने पर प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 4:56:10

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच कहीं कम ना हो जाए खून में प्लेटलेट्स, ये 6 पोषक तत्व बढ़ाएंगे इसे

मॉनसून का मौसम आते ही बीमारियों का खतरा बढ़ने लग जाता हैं। हाल ही के दिनों में डेंगू की समस्या बढ़ने लगी हैं जिसमें गंभीर स्थिति होने पर प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती हैं। शरीर में प्लेटलेट्स की कमी से थकान, हल्की सी भी चोट लगने पर बहुत ज्यादा ब्लीडिंग, मसूड़ों से खून निकलना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इस समय में खून में प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण दिखने लगे तो अपने आहार में उन जरूरी पोषक तत्वों को शामिल किया जाना चाहिए जो खून में प्लेटलेट्स का काउंट बढ़ाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन पोषक तत्वों और इसके आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो खून में प्लेटलेट्स बढ़ाएंगे।

dengue,platelets,platelets in blood,blood,nutrients to increase blood,Health,health news,healthy living,Health tips

विटामिन बी 12

एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन बी-12 रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। विटामिन बी-12 नॉन-वेजिटेरियन फूड्स में ज्यादा पाया जाता है। शरीर में विटामिन B12 की कम मात्रा भी प्लेटलेट्स को कम कर देती है। विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको ओनी डाइट में कलेजी, बड़ी सीप और अंडे शामिल करने चाहिए। हालांकि दूध और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में भी विटामिन बी-12 पाया जाता है। NIH के अनुसार, 14 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रतिदिन 2।4 माइक्रोग्राम विटामिन B12 की आवश्यकता होती है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 2।8 माइक्रोग्राम तक की आवश्यकता होती है।

dengue,platelets,platelets in blood,blood,nutrients to increase blood,Health,health news,healthy living,Health tips

विटामिन K

ब्लड क्लॉटिंग और हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है विटामिन K। एक रिसर्च के अनुसार, विटामिन K लेने वाले 26.98% लोगों ने अपने प्लेटलेट काउंट और ब्लीडिंग के लक्षणों में सुधार की जानकारी दी है। शोध के अनुसार, 19 साल की ज्यादा उम्र वाले पुरुष को 120 माइक्रोग्राम और महिलाओं को 90 माइक्रोग्राम विटामिन की जरूरत होती है। सोयाबीन डिश, पालक, ब्रोकली, कद्दू आदि में विटामिन K मौजूद रहता है।

dengue,platelets,platelets in blood,blood,nutrients to increase blood,Health,health news,healthy living,Health tips

फोलेट

फोलेट एक बी विटामिन है, जो खून की कोशिकाओं के लिए जरूरी है। यह खाने-पीने की कई चीजों में पाया जाता है। इसे फोलिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है। इसके लिए आप मूंगफली, राजमा, संतरा, संतरे का रस आदि चीजों का सेवन बढ़ा सकते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार एक वयस्क को एक दिन में कम से कम 400 माइक्रोग्राम फोलेट लेने की जरूरत होती है। वहीं एक प्रेग्नेंट महिला को 600 माइक्रोग्राम फोलेट की। ध्यान रखने की बात यह है कि व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा फॉलिक एसिड भी नहीं लेना चाहिए।

dengue,platelets,platelets in blood,blood,nutrients to increase blood,Health,health news,healthy living,Health tips

विटामिन सी

विटामिन सी आपके प्लेटलेट्स बढ़ाने काम करता है। यह आपको आयरन को अवशोषित करने में भी मदद करता है, जिससे प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि विटामिन सी सप्लीमेंट लेने वाले रोगियों में प्लेटलेट काउंट बढ़ गया था। ब्रोकली, स्प्राउट्स, कीवी, ऑरेंज, अंगूर, लाल और हरी शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है।

dengue,platelets,platelets in blood,blood,nutrients to increase blood,Health,health news,healthy living,Health tips

आयरन

आयरन आपके शरीर की स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए जरूरी है। साल 2012 के एक अध्ययन में यह भी पाया गया कि आयरन ने एनीमिया वाले मरीजों में प्लेटलेट काउंट को बढ़ा दिया था। इसके लिए आप कद्दू के बीज, मसूर की दाल, मांस और फलियों का सेवन कर सकते हैं। NIH के अनुसार, 18 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों और 50 साल से अधिक महिलाओं को रोजाना 8 मिलीग्राम (मिलीग्राम) आयरन की आवश्यकता होती है, जबकि 19 से 50 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को 18 मिलीग्राम आयरन की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को रोजाना 27 mg आयरन की आवश्यकता होती है।

dengue,platelets,platelets in blood,blood,nutrients to increase blood,Health,health news,healthy living,Health tips

विटामिन D

प्लेटलेट डिसऑर्डर सपोर्ट एसोसिएशन (PDSA) के अनुसार, प्लेटलेट्स के निर्माण करने वाले बोन मैरो के कार्य में विटामिन D की अहम भूमिका होती है। यूं तो सूरज की किरणों से विटामिन D मिल जाता है पर तमाम लोगों में इसकी कमी होती है। बता दें कि 19-70 साल के बीच के हर व्यक्ति को प्रतिदिन 15 माइक्रोग्राम विटामिन D की जरूरत होती है। एग योक, फैटी फिश, फिश लिवर ऑयल, मिल्क, योगर्ट आदि में विटामिन D पाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत