न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के दिनों में ट्राई करें ये 9 फेस पैक, मिलेगी त्वचा को ठंडक

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे फेस पैक लेकर आए हैं जो त्वचा को अंदरूनी ठंडक देने का काम करेंगे और गर्मियों में होने वाली कई तरह की परेशानियों से बचाएंगे। तो आइये जानते है इन फेस पैक के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Apr 2022 5:55:47

गर्मियों के दिनों में ट्राई करें ये 9 फेस पैक, मिलेगी त्वचा को ठंडक

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें स्किन की अच्छे से देखभाल करने की जरूरत होती हैं अन्यथा धूप, पसीने, धूल, प्रदूषित हवा और धुएं से त्वचा को झुलसने, रंगत खोने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। सबसे ज्यादा परेशानी आती हैं स्किन में गर्मी होने से इनपर जलन, खुजली और रैशेज होने की। त्वचा को ठंडक देने के लिए हम एसी, कूलर के आगे बैठ जाते हैं। या फिर चेहरे पर बर्फ लगाना पसंद करते हैं लेकिन ये ठंडक कुछ समय के लिए ही रहती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे फेस पैक लेकर आए हैं जो त्वचा को अंदरूनी ठंडक देने का काम करेंगे और गर्मियों में होने वाली कई तरह की परेशानियों से बचाएंगे। तो आइये जानते है इन फेस पैक के बारे में...

face packs for summers,beauty tips,beauty hacks

तरबूज फेस पैक

अगर आप गर्मियों में तरबूज फेस पैक लगाते हैं तो ये आपको हाइड्रेट रखेगा क्योंकि इसमें 95 प्रतिशत तक पानी होता है। इस फेस पैक को लगाने के लिए पहले आप इसे अच्छी तरह से मैश कर लें, फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे और गर्दन को ताजे पानी से धो लें। तरबूज फेस पैक स्किन के एक्सट्रा ऑयल को निकालता है, स्किन को टाइट बनाता है। तरबूज फेस पैक त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है।

face packs for summers,beauty tips,beauty hacks

टमाटर फेस पैक

टमाटर को ऐलोवेरा और नींबू के साथ मिक्स करके आप गर्मी के मौसम के लिे बेहतर फेस पैक बना सकती हैं। खास बात यह है कि इसका उपयोग सिर्फ 15 मिनट करना होता है। यानी जब आप बहुत जल्दी में हो तभी भी इसका उपयोग कर सकती हैं और चेहरे पर इसे लगाकर अपने दूसरे काम भी निपटा सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच टमाटर का रस, 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल और 1/2 चम्मच नींबू के रस को मिक्स कर अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद साफ पानी से धो दें।

face packs for summers,beauty tips,beauty hacks

खीरा फेस पैक

गर्मी में चेहरे को ठंडक देने के लिए खीर बहुत अच्छा उपाय है क्योंकि इसमें में भी अधिक मात्रा में पानी होता है जिससे चेहरा ग्लो करता है। ऐसे लगाने के लिए आप खीरे को कद्दूकस कर लें। इसका रस निकाल लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। फिर इसके बाद 20-25 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। त्वचा को ठंडक देने के लिए आप इस फेस पैक को गर्मियों में ट्राई कर सकते हैं।

face packs for summers,beauty tips,beauty hacks

पपीता फेस पैक

जब भी आप धूप से वापस आएं या आपको धूप में जाना हो तो आधा घंटा पहले इस फेस पैक का उपयोग कर लें। धूप से त्वचा को प्रोटेक्शन मिलेगी। इस्तेमाल के लिए पपीते की स्लाइस (फांक) लेकर उसे मसलकर पेस्ट बना लें। साथ ही इसमें संतरे की दो फांक का रस डालें। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगा लें। सिर्फ 20 से 25 मिनट के लिए लगाएं और फिर ताजे पानी से धोकर साफ कर लें।

face packs for summers,beauty tips,beauty hacks

चन्दन फेस पैक

चंदन की तासीर बहुत ठंडी होती है। त्वचा पर इसे लगाने से ठंडक मिलती है। चंदन चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने, मुहांसों को दूर करने में भी कारगर होता है। इसके लिए आप 1 चम्मच चंदन का पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे, गर्दन पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसे लगाने से आपको ठंडा-ठंडा महसूस होगा। इसके बाद त्वचा को मॉयश्चराइज कर लें। चंदन फेस पैक स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है। चंदन फेस पैक सभी स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होता है। गुलाब जल त्वचा में निखार लाने में मदद करता है।

face packs for summers,beauty tips,beauty hacks

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक देती है। हफ्ते में दो से तीन बार इसे चेहरे पर जरूर लगाइए। इस फेस पैक के लिए मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाइए। अगर गुलाबजल नहीं है तो साधारण पानी भी मिला सकते हैं। अब इस पैक को फेस पर लगाइए। सूखने के बाद पानी से चेहरा धो लीजिए। चेहरे पर ठंडक और ताजगी का एहसास होगा।

face packs for summers,beauty tips,beauty hacks

आलू फेस पैक

गर्मी में त्वचा को ठंडक देने और बढ़ते कालेपन को रोकने में कच्चे आलू का फेस पैक बहुत अधिक लाभकारी होता है। यह फेस पैक इतना असर दिखाता है कि आप महंगी से महंगी क्रीम को भूल जाएंगी। सिर्फ एक सप्ताह तक ट्राई करके देखें। यह फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच कसा हुआ आलू, 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच गुलाबजल। इन तीनों चीजों को मिलाकर फेस पैक बना लें और अगले 20 से 25 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। आप चाहें तो इस मास्क को गर्दन के साथ ही कंधों पर भी लगा सकती हैं। आप इस फेस पैक को गर्मियों में हफ्ते में 3 दिन लगा सकते हैं। आलू त्वचा के दाग-धब्बों को भी दूर करता है। कच्चा दूध त्वचा को मॉयश्चराइज करता है, त्वचा में निखार लाता है।

face packs for summers,beauty tips,beauty hacks

गुलाब की पंखुड़ियां का फेस पैक

गुलाब की पंखुड़ियां चेहरे के लिए लाभकारी होती हैं। जबकि कच्चा दूध चेहरे को साफ करने का काम करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को पीस लें और फिर कुछ देर के लिए कच्चे दूध में भिगो दें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाइए। इससे आपका रंग भी साफ होगा और दिनभर चेहरे में ताजगी महसूस होगी।

face packs for summers,beauty tips,beauty hacks

दही-बेसन का फेस पैक

दही और बेसन का फेस पैक गर्मियों में लगाना चाहिए। दही चेहरे को ठंडक देता है तो वहीं बेसन चेहरे को साफ करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए दही में दो चम्मच बेसन मिलाइए। अब इसे फेट लीजिए। चेहरे पर इस फेस पैक को लगाइए। सूखने के बाद चेहरे को साधारण पानी से धो लीजिए। ये फेस पैक त्वचा को पोषण देगा साथ ही रंग भी निखरेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!