न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की आदत में डलवाएं ये 9 एक्सरसाइज, फिजिकल ग्रोथ में मिलेगी मदद

ये एक्सरसाइज शरीर में चुस्ती लाने के साथ ही इसे विकासशील बनाने में मददगार साबित होती हैं। तो आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में जो बच्चों की आदत में दलवाई जानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Apr 2022 5:31:04

बच्चों की आदत में डलवाएं ये 9 एक्सरसाइज, फिजिकल ग्रोथ में मिलेगी मदद

अच्छी सेहत के लिए अच्छी आदत होना बहुत जरूरी हैं जो कि बचपन से ही डाली जाए तो बेहतर परिणाम देती हैं। ऐसी ही एक आदत हैं एक्सरसाइज की जो आपको सेहतमंद बनाए रखने का काम करती हैं। बच्चों में एक्सरसाइज की आदत डाली जाए तो उनकी फिजिकल ग्रोथ में तो मदद होती ही हैं लेकिन इसी के साथ ही उनके भविष्य भी सेहतमंद बनता हैं। आज इस कड़ी में हम कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिन्हें बच्चों को करनी चाहिए। ये एक्सरसाइज शरीर में चुस्ती लाने के साथ ही इसे विकासशील बनाने में मददगार साबित होती हैं। तो आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में जो बच्चों की आदत में दलवाई जानी चाहिए।

exercise for kids for physical growth,healthy living,Health tips

रनिंग

बच्चे की फिजिकल ग्रोथ के लिए पेरेंट्स अपने बच्चे को दौड़ना सिखाएं क्योंकि ये फुल बॉडी एक्सरसाइज होती है, जिससे बच्चे की मांसपेशियों का विकास होता है। साथ ही इससे उसका स्टेमिना भी बढ़ता है और पैरों को मजबूती मिलती है। दौड़ने से आपका बच्चा दिनभर एक्टिव रहता है और इससे उसकी हाइट भी बढ़ सकती है।

exercise for kids for physical growth,healthy living,Health tips

बियर क्रॉल

बियर क्रॉल एक्सरसाइज बच्चों के लिए फुल बॉडी वर्कआउट माना जाता है। हाथों और पैरों को नीचे रखकर जानवर की तरह चलने को बियर क्रॉल एक्सरसाइज कहते हैं। हाथों और पैरों की स्ट्रेंथ बढ़ाने और शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए ये एक्सरसाइज बहुत उपयोगी मानी जाती है।

exercise for kids for physical growth,healthy living,Health tips

स्विमिंग

आप अपने बच्चे के शारीरिक विकास के लिए उससे स्विमिंग करवा सकते हैं। इसके लिए आप उसे स्विमिंग क्लास में डालवाएं। इसे करने से बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है और शरीर की मांसपेशियों का विकास होता है। इसे करने से पूरे शरीर में मूवमेंट होता है, जिससे मांसपेशियों को मजबूती है और आपके बच्चे का शारीरिक विकास होता है।

exercise for kids for physical growth,healthy living,Health tips

योगा

बच्चों के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से बच्चों का विकास तेजी से होता है और उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी योग उपयोगी माना जाता है। शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखने के लिए भी योग का नियमित अभ्यास उपयोगी माना जाता है। बच्चों को आप चाइल्ड पोज, बेबी पोज और कोबरा पोज जैसे योगासनों का अभ्यास करा सकते हैं।

exercise for kids for physical growth,healthy living,Health tips

लटकें

आप अपने बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए उसको लटकने के लिए बोलें। इससे उसके शरीर की मांसपेशियों में स्ट्रेच आएगा और बॉडी की ग्रोथ होगी। साथ ही शरीर मजबूत बनेगा। इससे हाथों को मजबूती मिलेगी और हाथों की पकड़ बनेगी। आप बच्चे को घर के आसपास लगे पेड़ पर लटकने को बोल सकते हैं। शुरूआत में वो 5 की गिनती तक कर सकते हैं। बाद में उन्हें थोड़ा समय और बढ़ाने को बोलें। इससे उनका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बनेगा।

exercise for kids for physical growth,healthy living,Health tips

जंपिंग जैक्स

जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज बच्चों के लिए फन एक्सरसाइज मानी जाती है। बच्चों का स्टैमिना बढ़ाने और उनकी हड्डियों को मजबूत करने के लिए ये एक्सरसाइज बहुत उपयोगी मानी जाती है। बच्चों को जंपिंग जैक का अभ्यास कराते सावधानियों का ध्यान जरूर रखें।

exercise for kids for physical growth,healthy living,Health tips

एरोबिक्स

एरोबिक्स बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद एक्सरसाइज होती है। आप अपने बच्चे को एरोबिक्स करा सकते हैं। इसमें शरीर की खुली मुद्राएं होती हैं, जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है। साथ ही इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और पूरा शरीर फ्लेक्सिबल बनता है। साथ ही आपके बच्चे को मोटापे का सामना नहीं करना पड़ता है।

exercise for kids for physical growth,healthy living,Health tips

क्रंचेज

पेट के क्रंचेज आपके बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होंगे और ये डायजेशन से लेकर पेट की एक्सरसाइज करने तक सभी में फायदेमंद होंगे। बास्केटबॉल या फुटबॉल को आपका बच्चा प्रॉप की तरह इस्तेमाल कर सकता है। 30-50 एब क्रंचेज बहुत अच्छे हो सकते हैं।

exercise for kids for physical growth,healthy living,Health tips

रस्सी कूदे

बच्चे की फिजिकल ग्रोथ के लिए आप बच्चे को रोजाना रस्सा कूदने को बोलें। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। बच्चे के मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है। इसके नियमित अभ्यास से आपके बच्चे की हाइट बढ़ सकती है और इससे छाती चौड़ी बनती है। आप बच्चे को घर की छत्त में रस्सा कूदने को बोलें। इससे उसके हाथों और फेफड़ों को मजबूती मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!