पिछले दिनों पहली बार शुरू किए गए रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे जीशान खान के लंबे वक्त से ‘कुमकुम भाग्य’ सीरियल की एक्ट्रेस रेहाना पंडित को डेट करने की खबरे थीं। अब जीशान ने इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। जीशान ने इंस्टाग्राम पर रेहाना संग रोमांटिक फोटो शेयर की है। दोनों लिपलॉक किस करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि ‘कुमकुम भाग्य’ में जीशान ने रेहाना के बेटे का किरदार निभाया था। बताया जा रहा है कि रेहाना एक्टर जीशान से 11 साल बड़ी है।
उम्र का इतना फासला देख फैंस इसकी तुलना प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास और मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के रिश्ते से कर रहे हैं। हालांकि प्रियंका-निक की शादी हो चुकी है। जीशान ने इंस्टा पोस्ट में लिखा-मेरी बेस्ट फ्रेंड से मेरी जिंदगी का प्यार होने तक, मेरी खुशी से मेरे दिमाग की शांति होने तक। तुम वो सब कुछ हो जिसको मैंने मांगा था। हर सैकंड जो मैं तुम्हारे साथ बिताता हूं, हर सांस जो मैं तुम्हारे सामने लेता हूं, मेरे दिल को प्यार से भर देती है। जैसा कि फेयरीटेल्स में बताया गया है।
जीशान ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए आगे लिखा कि और हां, मुझे पता है ऐसे
लोग भी हैं जिनके दिमाग में डाउट होगा और वे सोचेंगे कि ऐसा प्यार सच नहीं
हो सकता। लेकिन जो लोगों के पास नहीं होता उस पर वो भरोसा नहीं करते हैं।
मैं चाहता हूं हर कोई ऐसे ही प्यार को महसूस करें जैसे हम करते हैं।
क्योंकि जो भी चीज मैजिकल होती है वो फेयरीटेल से कम नहीं होती। तुम मेरी
हो और मैं हर किसी को ये बता रहा हूं कि तुम मेरी हो, आई लव यू बेबी। जवाब
में रेहाना ने लिखा कि शरमा रही हूं और भावुक भी। आई लव लू जान बेबी। जो हो
वो रहने के लिए शुक्रिया और मुझे अपना प्यार देने के लिए भी। हमेशा रहेगा
प्यार।
नवाजुद्दीन के साथ अद्भुत फिल्म में हैं ये सितारे भी
इंटेंस
एक्टिंग के लिए मशहूर नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही फिल्म 'अद्भुत' में नजर
आने वाले हैं। शूटिंग शुरू हो गई है। इसे शब्बीर खान निर्देशित कर रहे
हैं। हाल ही में 'अद्भुत' का टीजर रिलीज किया गया है। वीडियो की शुरुआत में
नवाजुद्दीन कहते हैं कि गौर से देखों क्या दिखाई देता है। उनका जवाब देते
हुए अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी कहती है कुछ नहीं। इसके बाद नवाज लाइट्स ऑन
करते और कहते हैं कि अगर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है तो इसका मतलब ये नहीं की
वो वहां है। इसका मतलब है कि वहां रोशनी कम है। इस टीजर को सोशल मीडिया
अकाउंट पर शेयर करते हुए नवाजुद्दीन ने लिखा कि अद्भुत यात्रा शुरू होती
है। शब्बीर खान के निर्देशन में इन किरदारों को एक्सप्लोर करना एक रोमांचक
प्रक्रिया होगी। फिल्म में डायना पेंटी व रोहन मेहरा भी हैं।
The #ADBHUT journey begins !
It will be a thrilling process of exploring such a character with Director @sabbir24x7
Looking forward to this @DianaPenty @shreya_














