न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

War 2: Fighter का रिकॉर्ड टूटा लेकिन War से पीछे रह गई Hrithik Roshan की नई फिल्म

रिलीज के पहले ही दिन War 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹52.5 करोड़ की कमाई की। यह आंकड़ा इस साल रिलीज हुई ऋतिक की पिछली फिल्म Fighter के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ देता है, लेकिन 2019 में आई War के ₹53.35 करोड़ के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 9:09:56

War 2: Fighter का रिकॉर्ड टूटा लेकिन War से पीछे रह गई Hrithik Roshan की नई फिल्म

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ सिनेमा के मेगा स्टार जूनियर एनटीआर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म "वॉर 2" 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। कियारा आडवाणी की ग्लैमरस मौजूदगी और अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह मूवी यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठी कड़ी है। दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी, और पहले दिन के कलेक्शन ने साबित कर दिया कि मूवी को शानदार ओपनिंग मिली है।

ओपनिंग में धमाकेदार एंट्री, लेकिन 'वॉर' से पीछे

रिलीज के पहले ही दिन War 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹52.5 करोड़ की कमाई की। यह आंकड़ा इस साल रिलीज हुई ऋतिक की पिछली फिल्म Fighter के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ देता है, लेकिन 2019 में आई War के ₹53.35 करोड़ के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका। फिल्म का बजट लगभग ₹300 करोड़ माना जा रहा है, और इस लिहाज़ से पहले दिन की कमाई इसे एक मजबूत शुरुआत दिलाती है।

डायरेक्टर अयान मुखर्जी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर

अयान मुखर्जी के लिए वॉर 2 एक खास मील का पत्थर बन गई है। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र थी, जिसने करीब ₹36 करोड़ कमाए थे। नई फिल्म ने यह आंकड़ा आसानी से पीछे छोड़ दिया। हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, बड़े स्टारकास्ट और इंटरनेशनल लेवल की सिनेमैटोग्राफी ने इसे एक विज़ुअली ग्रैंड एक्सपीरियंस बनाया है।

रजनीकांत की 'कुली' से कड़ी टक्कर

रिलीज के दिन ही साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली' ने भी पर्दे पर एंट्री मारी और कलेक्शन के मामले में बढ़त बना ली। पहले दिन 'कुली' ने ₹55.36 करोड़ कमाकर 'वॉर 2' को मामूली अंतर से पीछे कर दिया। आने वाले लंबे वीकेंड और 15 अगस्त की छुट्टी को देखते हुए दोनों फिल्मों के कलेक्शन में उछाल आने की पूरी संभावना है।

आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और दिलचस्प

एक तरफ War 2 अपनी स्टार पावर और एक्शन पैकेज के दम पर दर्शकों को थिएटर्स तक खींच रही है, वहीं Kuli रजनीकांत के फैनबेस के कारण मजबूत पकड़ बनाए हुए है। अब देखना यह होगा कि स्वतंत्रता दिवस और वीकेंड पर किस फिल्म का कलेक्शन सबसे आगे निकलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 8 आरोपी, 74 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 8 आरोपी, 74 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
श्रेयस अय्यर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, रोहित की पत्नी रितिका का रिएक्शन हुआ वायरल
श्रेयस अय्यर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, रोहित की पत्नी रितिका का रिएक्शन हुआ वायरल
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला