न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द ही पिता बनने वाला है यह एक्टर, मजेदार अंदाज में किया ऐलान, ऋतिक-दीपिका इसलिए इटली रवाना

मनोरंजन जगत में कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अपना एक्टिंग करिअर टीवी से शुरू करने के बाद सिनेमा में कदम रखा। खास बात ये है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 12:58:57

मनोरंजन जगत में कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अपना एक्टिंग करिअर टीवी से शुरू करने के बाद सिनेमा में कदम रखा। खास बात ये है कि वे बड़े पर्दे पर भी छोटे पर्दे की जैसे ही हुनर दिखाने में सफल रहे। एक ऐसे ही कलाकार हैं विक्रांत मैसी। वे अब तक कई दमदार रोल में नजर आ चुके हैं। फिलहाल हम आपको उनकी प्रोफेशनल के बजाय पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास खबर बताने जा रहे हैं। विक्रांत जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

विक्रांत ने आज रविवार (24 सितंबर) को इंस्टाग्राम पर पत्नी शीतल ठाकुर के साथ शादी की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इसके साथ ही विक्रांत ने इसी पर दो सेफ्टी पिन की तस्वीर भी शेयर की और शीतल की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। एक सेफ्टी पिन को इस तरह से मोड़ा है कि वो प्रेग्नेंट होने का इशारा कर रहा है।

इसके नीचे लिखा है-“हम लोग एक्सपेक्ट कर रहे हैं। बेबी आ रहा है- 2024 में।” विक्रांत ने कैप्शन में लिखा- “नई शुरुआत।” यह सूचना मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स से उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं। गौरतलब है कि विक्रांत और शीतल की शादी 18 फरवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' वेब सीरीज के सेट पर हुई थी।

vikrant massey,sheetal thakur,deepika padukine,Hrithik Roshan,fighter movie,vikrant sheetal,sheetal pregnant

‘फाइटर’ फिल्म के गानों की शूटिंग में हिस्सा लेंगे ऋतिक रोशन व दीपिका पादुकोण

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की 'फाइटर' लंबे समय से लाइमलाइट में हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इसकी बची हुई शूटिंग पूरी करने में बिजी हैं। फिल्म के कुछ सीन और 3 गानों की शूटिंग बाकी है। इस बीच पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक और दीपिका एक गाने की शूटिंग के लिए इटली रवाना हो गए हैं। वे 27 सितंबर से शूटिंग शुरू करेंगे। 'वॉर' के गाने 'घुंघरू' की तर्ज पर यह गाना भी एक पार्टी सॉन्ग होगा।

इस डांस नंबर में दोनों लीड के लिए कई हुक स्टेप्स होंगे। इसका संगीत विशाल-शेखर की जोड़ी ने तैयार किया है। इस गाने की कोरियोग्राफी बोस्को और सीजर की जोड़ी कर रही है। मई में भी फिल्म के एक रोमांचक सीन की शूटिंग की खबर आई थी। 'फाइटर' को भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें ऋतिक-दीपिका हवा में स्टंट करते दिखेंगे। यह VFX से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। इसे जनवरी में रिलीज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार