न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की ने खोला मैरिज डिनर को लेकर कैटरीना का राज, देखें KBC प्रोमो, बच्चों के मामले में अभिषेक ने दिया यह सुझाव

एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 6:21:53

विक्की ने खोला मैरिज डिनर को लेकर कैटरीना का राज, देखें KBC प्रोमो, बच्चों के मामले में अभिषेक ने दिया यह सुझाव

एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो फैंस को काफी पसंद आया। कॉमेडी से भरपूर फिल्म में विक्की ‘भजन कुमार’ के रोल में हैं, जो पैदा तो मुस्लिम घर में हुआ था, लेकिन उसका पालन पोषण ब्राह्मण परिवार में हुआ। यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच फिल्म के प्रमोशन के लिए विक्की और 2017 की मिस वर्ल्ड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सेट पर पहुंचे।

यह एपिसोड जल्द ही टेलीकास्ट होगा, लेकिन इसके प्रोमो शेयर किए जा रहे हैं। इसमें एक कंटेस्टेंट विक्की से पूछता है कि उनकी शादी का मेन्यू किसने फाइनल किया था तब वे बोलते हैं कि ब्रेकफास्ट का मेन्यू मैंने फाइनल किया था क्योंकि ब्रेकफास्ट में परांठे और छोले भटूरे जरूरी थे, जबकि डिनर का मेन्यू कैटरीना ने फाइनल किया था।

विक्की ने इसका काफी मजेदार कारण बताया कि ऐसा क्यों था। उन्होंने कहा कि रात 8 बजे के बाद पंजाबियों के वैसे भी फर्क नहीं पड़ता कि वो क्या खा रहे हैं। इस बात को सुनते ही शो के होस्ट अमिताभ बच्चन जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। आपको बता दें कि विक्की और कैटरीना की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित फोर्ट बरवाड़ा में हुई थी।

अपने बच्चे की गरिमा के साथ कभी समझौता न करें : अभिषेक बच्चन

फैंस को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय की जोड़ी बेहद पसंद है। वे उनसे जुड़ी हर खबर पर नजर रखते हैं। उनकी बेटी आराध्या नवंबर में 13 साल की हो जाएंगी। इस बीच, अभिषेक ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि बच्चों के साथ कैसा सलूक करना चाहिए। अभिषेक से पूछा गया कि बच्चों के पालन-पोषण के लिए क्या वो कोई सुझाव देंगे तो उन्होंने कहा कि बात यह है कि बच्चों को अपने हिसाब से चलाने की ज्यादा कोशिश मत करो।

हर अगली पीढ़ी पिछली से ज्यादा तेजी से परिपक्व होती है। शायद जब हम बच्चे थे, तो हमारे माता-पिता सोचते थे कि हम उनके लिए बहुत तेज हैं। अब नई पीढ़ी हमसे कहीं आगे है। यह नई पीढ़ी बेहतर जानकार है। वे इस दुनिया में पैदा हुए हैं, जहां सारी जानकारी उनकी उंगलियों पर है। मुझे याद है कि जब मैंने पहली बार ताजमहल देखा था तो मुझे यह लुभावना लगा था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज की पीढ़ी वैसे ही आकर्षित होगी क्योंकि उन्होंने इंटरनेट पर ताजमहल देखा है।

एकमात्र पेरेंटिंग टिप जो मैं किसी को दे सकता हूं वह यह है कि अपने बच्चे की गरिमा के साथ कभी समझौता न करें। कभी-कभी हमें उन्हें डांटने का मन करता है क्योंकि हम ऐसे ही बड़े हुए हैं लेकिन यह पीढ़ी कहीं ज्यादा संवेदनशील है। अगर आप डांटते समय उनकी गरिमा से समझौता करते हैं, तो वे आपके हाथ से निकल जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार