न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उदित को ‘इंडियन आइडल’ में बुलाने पर गुस्सा हुए लोग, ऋतिक को लेकर सबा ने ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब

मशहूर सिंगर उदित नारायण (69) इन दिनों कम ही फिल्मों में गाते हैं। उदित की गायिकी का असल जादू 90 के दशक में देखने को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 8:12:20

2 News : उदित को ‘इंडियन आइडल’ में बुलाने पर गुस्सा हुए लोग, ऋतिक को लेकर सबा ने ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब

मशहूर सिंगर उदित नारायण (69) इन दिनों कम ही फिल्मों में गाते हैं। उदित की गायिकी का असल जादू 90 के दशक में देखने को मिला था, जब उन्होंने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गानों को अपनी सुरीली और खनकती आवाज से सजाया था। उनके गाने के अंदाज ने उन्हें दूसरे सभी गायकों से जुदा बनाया। वह मिठास आज तक लोगों के कानों में घुली हुई है। हालांकि उदित इन दिनों अपने शानदार हुनर के बजाय गलत कारणों से चर्चाओं में हैं। दरअसल उन्होंने कुछ समय पहले अपने लाइव कॉन्सर्ट में फीमेल फैंस को किस कर लिया था।

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उदित पर जमकर गुस्सा निकाला। अब एक बार फिर से फैंस नाराजगी जता रहे हैं। इसकी वजह ये है कि उदित हाल ही सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 15' में अपनी पत्नी दीपा नारायण के साथ स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। यह एपिसोड शनिवार को टेलीकास्ट हुआ। उदित अपने बेटे आदित्य नारायण से मिले, जो इस शो को होस्ट करते हैं। कंटेस्टेंट्स ने उदित के गाने गाए। यूजर्स को यह बात रास नहीं आई कि इंडियन आइडल के मेकर्स ने उदित को क्यों बुलाया, जबकि इस समय वे विवादों में फंसे हुए हैं।

मेकर्स पर उनकी छवि को 'साफ' करने की कोशिश करने का आरोप भी लग रहा है। एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “इंडियन आइडल ने अपनी बची-खुची विश्वसनीयता भी खो दी है। दर्शकों के साथ हुए किसिंग कांड के बाद उदित को गेस्ट के रूप में इनवाइट किया, उनकी वाइफ को बुलाया, यहां तक कि उनकी मां का मैसेज भी दिखाया। ये पूरी तरह से पीआर स्टंट है। निराशाजनक।”

एक और यूजर ने नाराजगी जताते हुए कहा, “इंडियन आइडल आज के एपिसोड में उदित नारायण का जश्न मना रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन को शर्म कहां है?” उल्लेखनीय है कि पूर्व में मी टू मूवमेंट में संगीतकार अनु मलिक का नाम सामने आने के बाद उन्होंने ‘इंडियन आइडल’ शो छोड़ दिया था। वे कई सीजन में शो के जज की भूमिका निभा चुके हैं।

udit narayan,singer udit narayan,indian idol,aditya narayan,udit kiss,udit video,social media users,saba azad,Hrithik Roshan,saba hrithik

तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन और सबा आजाद

एक्ट्रेस सबा आजाद को एक्टर ऋतिक रोशन को डेट करने के चलते अक्सर ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ता है। अब उन्होंने ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सबा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं सोशल मीडिया पर बहुत खराब हूं। मैं लगातार 3 दिन पोस्ट करती हूं और फिर एक महीने के लिए गायब हो जाती हूं। यह परफॉर्मिंग आर्टिस्ट के लिए एक तरह का पोर्टफोलियो बन गया है। यह इसके साथ नहीं रह सकता, इसके बिना नहीं रह सकता वाला रिश्ता है।

यह ब्रांड और विज्ञापनों के साथ जीविकोपार्जन का एक साधन है। इसके अलावा जैसे-जैसे लोगों में असंतोष बढ़ता है, वैसे-वैसे ऑनलाइन इस तरह का व्यवहार भी बढ़ता है। अगर आप एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं, तो आप फर्जी अकाउंट नहीं बनाएंगे और लोगों को ट्रॉल नहीं करेंगे। मैं किसी ऐसे व्यक्ति की परवाह क्यों करूं जो पीछे और परे है, जिसका कोई चेहरा नहीं है, कोई नाम नहीं है और जो अपने जीवन से निराश है? इस पर गुस्सा होने की बजाय इसे देखने का एक और तरीका है। शुरुआत में मुझे लगा कि अगर मैं अपने काम से मतलब रख रही हूं तो आपको इसकी क्या परवाह है?

लेकिन फिर जब मैंने इसे समझा तो यह सिर्फ दुखद था और इसके लिए रात भर जागना बेकार था। अब मैंने इसके लिए अपनी चमड़ी मोटी कर ली है। मैंने भले ही लंबे समय तक दूसरा गाल आगे कर दिया हो, लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझमें अभी भी कुछ कड़वाहट है। आप मेरे पास आकर मुझसे चुप रहने की उम्मीद नहीं कर सकते। मुझे अब इस बात की परवाह नहीं है कि ऐसे लोग क्या कहते हैं। बता दें सबा और ऋतिक के रिलेशनशिप की शुरुआत साल 2022 में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत