न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई सिकंदर, अब जाट पर टिकी उम्मीदें

सलमान खान की सिकंदर की असफलता के बाद, अब सबकी नजर सनी देओल की आने वाली फिल्म जाट पर है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों और ट्रेड में उत्साह है, खासकर इसके ट्रेलर के अच्छे रिस्पांस को देखकर। गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी जाट सनी देओल के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकती है। क्या यह फिल्म सनी देओल को बॉक्स ऑफिस पर फिर से सफलता दिलाएगी?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 4:26:45

बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई सिकंदर, अब जाट पर टिकी उम्मीदें

सलमान खान की हालिया प्रदर्शित सिकंदर की असफलता ने हिन्दी सिनेमा को झकझोर कर रख दिया है। दक्षिण भारत के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार मुरुगादास के नाम को देखकर दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड से जुड़े लोगों को आशा थी कि उन्हें आमिर खान की गजनी की तरह ही कोई अच्छी और बेहतरीन फिल्म देखने को मिलेगी। लेकिन सभी उम्मीदें धरी की धरी रह गई।

अब ट्रेड की नजर 10 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली हिन्दी सिनेमा के एक और बड़े सितारे सनी देओल की जाट पर टिकी हैं। इस फिल्म का भी बहुत ज्यादा बज है। फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही चर्चाओं में है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सनी देओल की पहली ऐसी फिल्म है जिसका निर्माण और निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े स्टूडियो मैत्री मूवी मेकर्स और गोपीचंद मालिनेनी के द्वारा किया जा रहा है।

जाट के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। सनी देओल की फिल्म के ट्रेलर को सलमान खान की सिकन्दर प्रदर्शित होने के बाद यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अब ज्यादा देखा जा रहा है। दर्शकों को पूरी उम्मीद है कि जाट के जरिये सनी देओल एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाते नजर आएंगे।

वर्ष 2023 में अनिल शर्मा की गदर 2 से दर्शकों में अपनी पुरानी छवि को जिंदा करने में सफल रहे सनी देओल को भी यह उम्मीद है कि उनके करियर को जाट के जरिये बहुत बड़ा बूस्ट मिलेगा। गदर 2 की अप्रत्याशित सफलता ने उन्हें सिने उद्योग में फिर से अपने कदमों को जमाने का मौका दिया है। लेकिन जाट की सफलता उन्हें आने वाले एक दशक तक फिल्मों में पूरी तरह से सक्रिय रख सकती है।

गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी जाट में रणदीप हुड्‌डा खलनायक के तौर पर अपने तेवर दिखाते नजर आएंगे। जारी किए गए ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन दृश्यों से एक अच्छी एक्शन फिल्म की झलक मिलती है।

अब यह तो 10 अप्रैल की सुबह पता चलेगा कि जाट के जरिये सनी देओल किस अंदाज में दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफल हो पाते हैं। हालांकि यह शंका भी प्रकट की जा रही है कि कहीं ऐसा न हो कि सिकन्दर की तरह जाट भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी न उतरे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत