'कांटा लगा' गाने से रातों-रात हिट हुई शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) सोशल मीडियो पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी अपने बेबाक बयानों की वजह से तो कभी बोल्ड फोटोज़ की वजह से एक्ट्रेस खबरों में छाई रहती हैं। हाल ही में जहां शेफाली अपने पति पराग त्यागी संग बाथटब फोटोशूट को लेकर चर्चा में आईं थीं। वहीं अब उनका एक बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है।
दरअसल, इन दिनों शेफाली अपने पति पराग के साथ मालदीव्स घूमने गई हुई है. पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस मालदीव्स वेकेशन की फोटोज़ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है।














