न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयोगशाला सहायक भर्ती-2018 घोटाला: OMR शीट में हेरफेर कर नौकरी पाने वाला सरकारी कर्मचारी एसओजी के शिकंजे में

राजस्थान एसओजी ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती-2018 में OMR शीट से छेड़छाड़ कर नौकरी पाने वाले सरकारी कर्मचारी पिंटू कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। जांच में 27 अभ्यर्थियों की OMR शीट में हेरफेर का खुलासा हुआ है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 06 Jul 2026 10:33:47

प्रयोगशाला सहायक भर्ती-2018 घोटाला: OMR शीट में हेरफेर कर नौकरी पाने वाला सरकारी कर्मचारी एसओजी के शिकंजे में

जयपुर। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली और सरकारी नौकरियों में फर्जीवाड़े के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और अहम कार्रवाई की है। एसओजी ने प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में ओएमआर (OMR) शीट से छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से चयन हासिल करने वाले एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने ओएमआर शीट में की गई हेराफेरी का लाभ उठाकर नौकरी हासिल की थी।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि पुलिस थाना एसओजी में दर्ज प्रकरण संख्या 8/2025 की जांच के दौरान इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। अनुसंधान में पाया गया कि प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2018 की ओएमआर शीट स्कैन करने का जिम्मा संभालने वाली अधिकृत एजेंसी राभव लिमिटेड के कुछ कर्मचारियों ने सुनियोजित तरीके से गड़बड़ी की थी। आरोप है कि एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों ने कुल 27 अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट में काट-छांट और फेरबदल कर उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाया, जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से चयनित करवा दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी पिंटू कुमार मीणा ने एजेंसी से जुड़े लोगों के साथ मिलकर अपनी ओएमआर शीट में हेरफेर करवाई थी। स्कैनिंग प्रक्रिया के दौरान उसके वास्तविक अंकों में बदलाव कर उसे 158 अंक दर्शा दिए गए, जिससे उसका चयन सुनिश्चित हो गया। हालांकि बाद में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ओएमआर शीट की दोबारा स्कैनिंग कराए जाने पर पूरा मामला उजागर हो गया। पुनः परीक्षण में उसके वास्तविक अंक केवल 105 पाए गए, जिससे फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई।

एसओजी ने आरोपी पिंटू कुमार मीणा (पुत्र बत्तीलाल मीणा, उम्र 27 वर्ष), निवासी ढाणी पोखर, ग्राम सांथा, थाना महवा, जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में उदयपुर जिले के झाड़ोल स्थित केंद्रीय एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पद पर कार्यरत है। बताया गया है कि वह अभी परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि में ही था और इसी दौरान एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस (एसओजी) अजयपाल लाम्बा के निर्देशन, उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव की निगरानी तथा पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मामले के अनुसंधान अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक यशवंत सिंह लगातार फरार और वांछित आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे। इसी क्रम में पिंटू कुमार मीणा का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस भर्ती घोटाले में ओएमआर शीट स्कैनिंग से जुड़ी एजेंसी राभव लिमिटेड के कई कर्मचारियों की भूमिका पहले ही सामने आ चुकी है। एसओजी इससे पहले एजेंसी के कर्मचारी विनोद कुमार गौड़, शादान खान और कंपनी के कार्यकारी निदेशक रामप्रवेश सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। अब गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं के बारे में और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल