न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICU में भर्ती हैं ‘नदिया के पार’ फेम एक्ट्रेस सविता बजाज, मदद के लिए आगे आए ये फिल्मी सितारे

पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म 'नदिया के पार' से मशहूर हुईं अभिनेत्री सविता बजाज की आर्थिक हालत खराब है। उनके पास इलाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 8:11:13

ICU में भर्ती हैं ‘नदिया के पार’ फेम एक्ट्रेस सविता बजाज, मदद के लिए आगे आए ये फिल्मी सितारे

पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म 'नदिया के पार' से मशहूर हुईं अभिनेत्री सविता बजाज की आर्थिक हालत खराब है। उनके पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं। 79 वर्षीय सविता ने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई थी। अब खबर है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और वे आईसीयू में भर्ती हैं। एक्ट्रेस नुपुर अंलकार ने यह जानकारी दी है। नुपुर ने एक इंटरव्यू में बताया कि सविताजी की हालत में अब सुधार है, लेकिन अभी भी वे आईसीयू में ही हैं और डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। कुछ ही दिनों में उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वैसे अस्पताल से छूटने के बाद उनके रहने के लिए आशियाना ढूंढना बहुत बड़ा टास्क है।

सविता की मदद के लिए पूरी ताकत लगा रहीं एक्ट्रेस नुपुर अलंकार

नुपुर ने कहा कि सविताजी की जो हालत है उन्हें वेंटिलेटर पर रहने की जरूरत है। वे मुंबई के एक चॉल में रहती हैं, जहां खिड़की तक नहीं है। ऐसे में सविताजी की तबीयत और बिगड़ सकती है। यही सोचकर मैंने उनके लिए ओल्ड ऐज होम में बात की थी। एरिया के पास वाले ओल्ड ऐज होम को कॉल किया, तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि वे कोरोना की वजह से किसी का भी दाखिला नहीं ले रहे हैं। मैंने अब तक पांच से छ ओल्ड ऐज होम में कॉल किया है। आखिरी ऑप्शन यही होगा कि हमें कोई ऐसे घर की तलाश करनी होगी, जहां वेंटिलेशन की सुविधा हो।

सचिन-सुप्रिया और जैकी श्रॉफ ने बढ़ाए हाथ

उल्लेखनीय है कि सविता की खबर जानने के बाद एक्टर सचिन पिलगांवकर और उनकी पत्नी सुप्रिया उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सचिन ने फिल्म 'नदिया के पार' में सविता के साथ काम किया है। आपको बता दें कि हम आपके हैं कौन फिल्म नदिया के पार का ही रीमेक थी। डोनेशन पर मिलने वाली हेल्प को लेकर नुपुर ने बताया कि सचिन और सुप्रिया ने दोबारा डोनेशन दिया है। आज ही एक और चेक उन्होंने भिजवाया है। इसके अलावा जैकी श्रॉफ भी मदद के लिए आगे आए हैं। एक और सेलेब्रिटी ने ऑक्सीजन मशीन का वादा किया है। सविता ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर