न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सतीश कौशिक डेथ केस: फार्म हाउस पहुंची दिल्ली पुलिस, स्टाफ से की पूछताछ; पत्नी के आरोपों पर मालू बोले- सबूत हैं तो दिखाएं

एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया था। वे 66 साल के थे। इस बात की जानकारी अनुपम खेर ने ट्वीट कर के दी थी। सतीश कौशिक की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Mar 2023 8:44:37

सतीश कौशिक डेथ केस: फार्म हाउस पहुंची दिल्ली पुलिस, स्टाफ से की  पूछताछ; पत्नी के आरोपों पर मालू बोले- सबूत हैं तो दिखाएं

एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया था। वे 66 साल के थे। इस बात की जानकारी अनुपम खेर ने ट्वीट कर के दी थी। सतीश कौशिक की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कौशिक की हाइपरटेंशन और शुगर की मेडिकल हिस्ट्री रही है। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी भी थी। इस बीच दिल्ली पुलिस जो की एक्टर सतीश कौशिक की मौत की तहकीकात कर रही हैं रविवार देर रात उस फार्म हाउस पहुंची जहां सतीश होली खेलने गए थे। पुलिस ने फार्म हाउस पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों से पूछताछ की। दरअसल, इस फार्म हाउस के मालिक विकास मालू है और बताया जा रहा है कि वे सतीश कौशिक के दोस्त है। लेकिन विकास मालू की पत्नी शानवी मालू का दावा है कि सतीश कौशिक की मौत प्राकृतिक नहीं थी, उनकी हत्या की गई थी। शानवी ने हत्या का आरोप अपने पति पर ही लगाया था। शानवी ने कहा था कि उसके पति विकास मालू ने 15 करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर सतीश कौशिक की हत्या की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब शानवी का बयान लेगी।

satish kaushik death updates,satish kaushik news in hindi

अगर मैं गलत हूं तो मैं कुछ भी झेलने को तैयार: विकास मालू

उधर, विकास मालू ने अपने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। विकास मालू ने कहा कि अगर शानवी के पास मेरे खिलाफ सबूत हैं तो दिखाएं। अगर मैं गलत हूं तो मैं कुछ भी झेलने को तैयार हूं।

एक्टर सतीश कौशिक की हत्या करने के दावे को उनकी पत्नी शशि ने खारिज कर दिया है और शानवी से केस वापस लेने के लिए कहा है। शशि ने कहा कि विकास मालू और सतीश कौशिक अच्छे दोस्त दे और वे होली पार्टी में शामिल होने के लिए विकास मालू के दिल्ली स्थित फॉर्म हाउस गए थे।

इतना ही नहीं पत्नी शशि ने कहा कि विकास खुद ही बहुत अमीर है तो ऐसे में उन्हें सतीश से पैसा लेने की जरूरत क्यों पड़ेगी। शशि ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि सतीश कौशिक को 98% ब्लॉकेज था और उनके सैंपल में कोई दवा नहीं थी। वह कैसे दावा कर रही है कि उनको ड्रग्स देकर मारा गया। मेरे पति के गुजरने के बाद उन्हें क्यों बदनाम कर रही हैं। इसके पीछे उनका कोई एजेंडा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका