न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवाद के बाद हुई रणवीर की वापसी, कहा-मुझे एक और मौका दें, दलजीत ने इनके लिए मांगी आर्थिक मदद

यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया के लिए पिछला कुछ समय काफी खराब रहा है। रणवीर इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 1:59:56

2 News : विवाद के बाद हुई रणवीर की वापसी, कहा-मुझे एक और मौका दें, दलजीत ने इनके लिए मांगी आर्थिक मदद

यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया के लिए पिछला कुछ समय काफी खराब रहा है। रणवीर इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपना पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' फिर से शुरू कर दिया है। रणवीर ने आज रविवार (30 मार्च) को अपने यूट्यूब चैनल पर ‘लेट्स टॉक’ टाइटल से एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कंटेंट क्रिएशन से दूर रहने और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो को लेकर हुए विवाद के बाद उनके सामने आई चुनौतियों पर खुलकर बात की। रणवीर ने कहा कि नमस्ते दोस्तों, सबसे पहले मैं सभी समर्थकों और सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद कहना चाहूंगा।

आपके सकारात्मक संदेशों ने मुझे और मेरे परिवार को बहुत मदद की, क्योंकि यह दौर बहुत कठिन था। रणवीर ने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों से मिले भरपूर समर्थन को भी स्वीकार किया, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां भी शामिल थीं। रणवीर ने कहा कि मैंने पिछले 10 वर्षों से बिना ब्रेक लिए हर सप्ताह दो से तीन वीडियो जारी किए। मुझे जबरन ब्रेक मिला। मैंने धैर्य के साथ जीना सीखा। ध्यान, साधना और प्रार्थना ने मुझे इस दौरान अपनी मानसिक सेहत को फिर से हासिल करने में मदद की।

अगले 10, 20, 30 वर्षों में, जब तक मैं कंटेंट बनाता रहूंगा, मैं अधिक जिम्मेदारी के साथ कंटेंट बनाऊंगा। यह मेरा आपसे वादा है। इस पूर्ण विराम के बाद, मैं एक नई कहानी लिखने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आप, हम सभी, मेरी पूरी टीम, इस नए चरण में मेरा साथ देंगे। टीआरएस के इस स्टेप में अब तक हमारा साथ देने वाले सभी लोगों से मेरी एक ही विनती है। अगर संभव हो तो कृपया अपने दिल में मेरे लिए जगह बनाएं। मुझे एक और मौका दें। उल्लेखनीय है कि समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो को लेकर विवाद हुआ था। इसमें रणवीर ने एक ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिस पर पूरे देश में बवाल मच गया था।

ranveer singh,youtuber ranveer singh,ranveer youtube,indias got latent,samay raina,dalljiet kaur,actress dalljiet kaur,shalin bhanot,abhimanyu singh,choreographer abhimanyu singh

दलजीत कौर ने कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह की फोटो शेयर करने के साथ लिखा…

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और उनके पहले पति एक्टर शालीन भनोट ने लोकप्रिय डांसिंग रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में हिस्सा लिया था और खिताब पर कब्जा जमाया था। तब उनके कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह थे। अब अभिमन्यु ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे हैं और उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसे में दिलजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनके लिए आर्थिक मदद मांगी है। दलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है।

इसमें अभिमन्यु की एक फोटो है, जिसमें वे हॉस्पिटल बेड पर गंभीर हालत में नजर आ रहे हैं। दलजीत ने कैप्शन में लिखा, “यह एक मशहूर कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह हैं जिन्होंने हमें ‘नच बलिए’ जिताया। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और हम सभी अपनी पूरी क्षमता से उनके परिवार की जान बचाने में मदद कर रहे हैं लेकिन उनका इलाज बहुत महंगा है और हमें तत्काल धन जुटाने की जरूरत है। कृपया उनके लिए दिए गए बैंक खाते में जो भी हो सके भेज दें।” उल्लेखनीय है कि अभिमन्यु कई शो और इवेंट में कोरियोग्राफी कर चुके हैं।

उन्होंने दलजीत, काम्या पंजाबी, दीपिका नागपाल, धीरज धूपर और यशा रूघानी जैसे कई पॉपुलर टीवी स्टार्स के साथ काम किया है। दूसरी ओर, दलजीत की बात करें तो उनकी शालीन के साथ साल 2009 में शादी हुई थी और 2015 में तलाक हो गया। उनके एक बेटा है। शालीन ने साल 2023 में निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी नहीं चला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ