न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अगर आज बालासाहेब जीवित होते तो क्या वे भी...', Waqf Bill का विरोध करने वाले उद्धव गुट पर श्रीकांत शिंदे का तीखा हमला

आज (2 अप्रैल) लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया, जिसे एनडीए और उसकी सहयोगी पार्टियों ने एकजुट होकर समर्थन दिया। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने विधेयक का जोरदार समर्थन करते हुए उद्धव गुट पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि UBT ने बाबासाहेब की विचारधारा को नष्ट कर दिया और हिंदुत्व के खिलाफ जा रहे हैं। शिंदे ने यह भी सवाल किया कि अगर बालासाहेब ठाकरे जीवित होते, तो क्या वे भी यही कहते?

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 5:51:25

'अगर आज बालासाहेब जीवित होते तो क्या वे भी...', Waqf Bill का विरोध करने वाले उद्धव गुट पर श्रीकांत शिंदे का तीखा हमला

आज (2 अप्रैल) लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) पेश किया गया, जिसे पारित कराने के लिए एनडीए और उसकी सहयोगी पार्टियां पूरी तरह एकजुट नजर आईं। चर्चा के दौरान शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने विधेयक का जोरदार समर्थन किया और शिवसेना (UBT) पर तीखा हमला बोला। शिंदे ने कहा, "मैं और मेरे पिता इस विधेयक का पूरी तरह समर्थन करते हैं। यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन है। पहले अनुच्छेद 370, फिर ट्रिपल तलाक, CAA और अब यह विधेयक—यह सब गरीबों के कल्याण के लिए लाया गया है।" उन्होंने UBT नेता अरविंद सावंत के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा, "उनका भाषण सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं UBT से पूछना चाहता हूं—अगर आज बालासाहेब ठाकरे जीवित होते, तो क्या वे भी यही कहते?"

यूबीटी नेताओं ने बाबासाहेब की विचारधारा को नष्ट कर दिया: श्रीकांत शिंदे

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "आज यह साफ हो गया है कि UBT किसकी विचारधारा को अपनाकर इस विधेयक का विरोध कर रही है। उनके पास अपनी गलतियों को सुधारने, अपने इतिहास को फिर से लिखने और अपनी मूल विचारधारा को जीवित रखने का सुनहरा अवसर था, लेकिन उन्होंने खुद ही उसे कुचल दिया।" शिंदे ने आगे कहा, "अगर बालासाहेब आज यहां होते और UBT का असहमति नोट पढ़ते, तो उनकी आत्मा को गहरी वेदना होती। मैं यहां UBT का यह नोट लेकर आया हूं, जिसमें उन्होंने कहा है कि गैर-मुस्लिम सदस्य वक्फ बोर्ड में नहीं होने चाहिए। यह वही पार्टी है जिसके संस्थापक बालासाहेब ठाकरे जीवनभर हिंदुत्व के लिए लड़े। आज की शिवसेना (UBT) न केवल हिंदुत्व से, बल्कि हिंदुओं से भी एलर्जी रखने लगी है।"

'औरंगजेब की पैरवी कर रही UBT'

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने यूबीटी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "UBT ने अपने असहमति नोट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि पुराने निजामों, जमींदारों के स्मारकों और स्थलों की रक्षा होनी चाहिए। यह कोई संयोग नहीं है कि हम कहते हैं कि UBT के नेता औरंगजेब और अफजल खान की संपत्तियों की रक्षा करने में जुटे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह वही औरंगजेब था, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की हत्या के इरादे से महाराष्ट्र आया था और जिसने छत्रपति संभाजी महाराज की निर्मम हत्या कर दी। और अब, उसी औरंगजेब की पैरवी शिवसेना (UBT) कर रही है। क्या यही बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना थी?"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं