न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

17वें दिन की कमाई में रजनीकांत की कुली ने वॉर 2 को छोड़ा पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जारी है टक्कर

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 17वें दिन 2.65 करोड़ की कमाई कर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया। कुली का कुल कलेक्शन 275.85 करोड़ जबकि वॉर 2 का 233 करोड़ तक पहुंचा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 8:36:55

17वें दिन की कमाई में रजनीकांत की कुली ने वॉर 2 को छोड़ा पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जारी है टक्कर

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और ऋतिक रोशन- जूनियर एनटीआर की बड़ी फिल्म ‘वॉर 2’ इस वक्त थिएटरों में चल रही हैं। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज़ हुई थीं। शुरुआत में इन्हें रिव्यूज़ से खास फायदा नहीं मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की पकड़ ठीक-ठाक बनी रही। दिलचस्प बात यह है कि कमाई के मामले में अब कुली ने बढ़त बना ली है।

ओपनिंग कलेक्शन में ही दिखा अंतर

रिलीज़ के पहले दिन ही दोनों फिल्मों के बीच कमाई का फासला नजर आ गया था। जहां कुली ने धमाकेदार ओपनिंग करते हुए 65 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं वॉर 2 की शुरुआत 52 करोड़ रुपये पर थम गई।

17वें दिन किस फिल्म ने मारी बाज़ी?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 17वें दिन भी रजनीकांत की फिल्म ने बाज़ी मार ली। कुली ने इस दिन 2.65 करोड़ रुपये कमाए, जबकि वॉर 2 का कलेक्शन केवल 1.10 करोड़ रुपये रहा। हालांकि आधिकारिक आंकड़े फिलहाल सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनुमानित कलेक्शन के आधार पर कुली ने वॉर 2 से 120% ज्यादा कमाई की है।

कुल कमाई का हाल

अगर कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक कुली का टोटल कलेक्शन 275.85 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं, वॉर 2 की अब तक की कुल कमाई 233 करोड़ रुपये रही है। यानी बॉक्स ऑफिस रेस में फिलहाल रजनीकांत की फिल्म आगे है।

बजट और कमाई का समीकरण

बजट की बात करें तो कुली करीब 350 करोड़ रुपये की लागत में बनाई गई है, जबकि वॉर 2 का बजट लगभग 325 करोड़ रुपये है। पहले हफ्ते में कुली ने 229.65 करोड़, और दूसरे हफ्ते में 41.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके मुकाबले वॉर 2 ने पहले हफ्ते में 204.25 करोड़, और दूसरे हफ्ते में केवल 27 करोड़ रुपये जुटाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब

राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव

'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश

करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी

1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल

मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’

लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान

BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू

सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों

‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी

बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब