न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ का पोस्टर रिलीज, रामायण की ‘सीता’ दीपिका ने शेयर की ग्लैमरस फोटो

धड़क के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर ईशान खट्टर की आगामी फिल्म ‘पिप्पा’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। निर्माता आरएसवीपी और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Dec 2021 5:53:33

ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ का पोस्टर रिलीज, रामायण की ‘सीता’ दीपिका ने शेयर की ग्लैमरस फोटो

धड़क के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर ईशान खट्टर की आगामी फिल्म ‘पिप्पा’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। निर्माता आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स ने गुरुवार को फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ इसकी रिलीज डेट घोषित कर दी। बॉर्डर पर तैनात सेना और उनके परिजनों की सच्ची घटनाओं पर बेस्ड यह ऐतिहासिक वॉर ड्रामा 9 दिसंबर 2022 को थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म की टीम ने 1971 के युद्ध के नायकों को सम्मानित करने के लिए फिल्म की कुछ दिलचस्प तस्वीरों को बाहर निकाला है, जिसमे ईशान युद्ध टैंक (“पिप्पा”) की कमान संभाले हुए हैं, जिसने पुरे युद्ध में प्रमुख भूमिका निभाई थी। फिल्म की शूटिंग अमृतसर, वेस्ट बंगाल, अहमदनगर और मुंबई में हो रही है।

फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता द्वारा लिखित पुस्तक ‘द बर्निंग चाफीज’ का एक रूपांतरण है, जो 1971 के युद्ध में लड़ने वाले दिग्गज ब्रिगेडियर मेहता (जिसका किरदार ईशान निभा रहे है) के 45वें कैवेलरी टैंक की टुकड़ी को दिखाएगा। फिल्म के निर्माता रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। मुख्य भूमिका ईशान, मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान की हैं। इसका निर्देशन राजा कृष्ण मेनन ने किया है। ईशान ने भी फिल्म से जुड़ी कुछ फोटो शेयर की हैं और लिखा, खून, पसीना और आंसू। शूटिंग चल रही है और अभी से ये मेरा अब तक का बेस्ट फिल्मिंग एक्सपीरियंस है। हम बहादुरी और बलिदान की एक ईमानदार, स्पष्ट और प्रामाणिक कहानी लाने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही आपके लिए बड़े पर्दे पर भाईचारे पर एक शानदार कहानी लेकर आ रहे हैं। साथ ही एक सेना के परिवार की कहानी को भी दिखाएंगे। 9 दिसंबर 2022. डेट मार्क कर लीजिए।

pippa movie,deepika chikhalia,ishaan khattar,ramayan,bollywood news in hindi

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं दीपिका चिखलिया

80 के दशक के अंत में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धार्मिक सीरियल 'रामायण' ने घर-घर में भक्ति का संचार कर दिया था। पिछले दिनों कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन होने से इसका फिर से प्रसारण किया गया और लोगों को यह खूब पसंद आया। इसका एक-एक किरदार यादगार है। रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वे अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरे पोस्ट करती हैं।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। इसमें वे डार्क ब्राउन कलर की लॉन्ग शर्ट स्टाइल वन पीस ड्रेस पहने बैठी हैं। उन्होंने गले में एक मल्टी कलर का स्कार्फ बांध रखा है। हाई हील्स उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। दीपिका 'विक्रम और बेताल', 'लव-कुश', ‘दादा-दादी की कहानी', 'द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' जैसे कई सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। वे जल्द ही सरोजनी नायडू की बायोपिक में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो