न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटी के पहले म्यूजिक वीडियो पर पंकज-मृदुला ने दी रिएक्शन, करण ने मां को ऐसे दी 82वें जन्मदिन की बधाई

एक्टर पंकज त्रिपाठी ने फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद आज बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली है। वे मौजूदा दौर के सबसे प्रतिभावान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 1:45:25

2 News : बेटी के पहले म्यूजिक वीडियो पर पंकज-मृदुला ने दी रिएक्शन, करण ने मां को ऐसे दी 82वें जन्मदिन की बधाई

एक्टर पंकज त्रिपाठी ने फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद आज बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली है। वे मौजूदा दौर के सबसे प्रतिभावान अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। हर फिल्म या वेब सीरीज में उनका किरदार दमदार होता है। अब पंकज की बेटी आशी त्रिपाठी भी मनोरंजन जगत का हिस्सा बन गई हैं। आशी 'रंग दारो' नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आईं, जो 14 मार्च को रिलीज हो गया। पंकज और उनकी पत्नी मृदुला इससे काफी खुश हैं। पंकज ने कहा कि आशी को स्क्रीन पर देखना हम दोनों के लिए भावुक और गर्व का पल है।

वो हमेशा से आर्ट परफॉर्म करने को लेकर जुनूनी थी। उसे इतने खूबसूरत और नेचुरल एक्सप्रेशन देते देखना वो भी पहले प्रोजेक्ट में, बेहद खास है। मृदुला ने कहा कि आशी के पास जब मौका आया, तो मैं यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि वह कुछ ऐसा करे जो उसकी आर्ट संवेदनाओं के अनुरूप हो। रंग दारो एक सुंदर, भावपूर्ण प्रोजेक्ट है और उसे स्क्रीन पर भावनाओं को जीवंत करते देखना दिल को छू लेने वाला था।

हम उसे आगे बढ़ते हुए और इस इंडस्ट्री में अपना रास्ता तलाशते हुए देखने के लिए एक्साइटेड हैं। बता दें वीडियो में मैनक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण की आवाज है। गाने को अभिनव आर कौशिक ने कंपोज किया है। ये रोमांटिक गाना है जिसमें कला और प्यार को दिखाया गया है। पंकज के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘स्त्री 2’ थी, जो ब्लॉकबस्टर रही। अब वे अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगे। फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हो रही है।

करण जौहर ने कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करने के साथ लिखा इमोशनल नोट

मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। कह सकते हैं कि वे मीडिया के फेवरेट सेलेब हैं। करण अपनी मां हीरू जौहर के साथ काफी मजबूत बोंडिंग शेयर करते हैं। आज मंगलवार (18 मार्च) को हीरू का जन्मदिन है। वह 82 साल की हो गईं। इस मौके पर करण ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं। इसके साथ भावुक नोट भी लिखा है।

पहली तस्वीर में करण मां को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में हीरू ने करण को गोद में पकड़ा हुआ है। करण ने कैप्शन में लिखा, “मेरी मां आज 82 साल की हो गई हैं। मुझे उनके गर्भ में जन्म लेने का सौभाग्य मिला, इसके लिए मैं पूरे ब्रह्मांड का आभार जताता हूं। वह मुझे हमेशा यह कहते हुए जमीन पर रखती हैं कि उन्होंने तुम्हें अवार्ड दिया, क्यों? वह मुझे हमेशा ये सिखाती रहती हैं कि जो कुछ मिल रहा है उसके लिए आभारी रहें, क्योंकि यह किसी दिन दूर हो सकता है।

वो मुझे कभी डांटती हैं कि ये तुमने क्या पहन रखा है, तो कभी डांटती हैं कि तुम हमेशा फोन पर लगे रहते हो। लेकिन वह मेरी दुनिया हैं और मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेम कहानी हैं। लव यू मां।” करण की इस पोस्ट पर कई सितारों ने कमेंट कर उनकी मां को शुभकामनाएं दी हैं। डायरेक्टर के रूप में करण की पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड