न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'शेर और बकरी को एक ही हेलीकॉप्टर में बैठा दिया' – डोटासरा ने किरोड़ी-बेढम पर कसा तंज

जोधपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार और मंत्रियों पर करारा हमला बोला। उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा और जवाहर सिंह बेढम पर तंज कसते हुए कहा कि “शेर और बकरी को एक ही हेलीकॉप्टर में बैठा दिया।” साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली और सरकार की नाकामी पर भी सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 3:20:37

'शेर और बकरी को एक ही हेलीकॉप्टर में बैठा दिया' – डोटासरा ने किरोड़ी-बेढम पर कसा तंज

जोधपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों पर तीखा हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहे हैं और उनकी कुर्सी पहले से ही डांवाडोल है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली से पूरा फीडबैक आ चुका है और “पर्ची बदलने” की तैयारी लगभग पूरी है। उनके मुताबिक संगठन ने मेहनत करके भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया, इसलिए असली लाभ संगठन, कार्यकर्ताओं और जनता को मिलना चाहिए।

“डेढ़ साल में कांग्रेस की मेहनत चौपट”

डोटासरा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग बार-बार यह दावा करते हैं कि डेढ़ साल में उन्होंने कांग्रेस के पांच साल से ज्यादा काम कर लिया। यह बिल्कुल सच है, लेकिन उल्टी दिशा में – कांग्रेस ने पांच साल में जो काम खड़ा किया था, उसे इन्होंने सिर्फ 18 महीनों में तहस-नहस कर दिया। चाहे शिक्षा हो या स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों की समस्याएं हों या आम जनता के मुद्दे – हर क्षेत्र में हालात बिगड़े हैं। किसानों को खाद के लिए लाठियां झेलनी पड़ रही हैं और मंत्री अपनी जिम्मेदारियां निभाने के बजाय कभी जेसीबी पर चढ़ रहे हैं, कभी मोबाइल टावर पर और कभी हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते दिखाई देते हैं।

“दिल्ली जाकर एक-दूसरे की शिकायतें”

कांग्रेस नेता ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब तो स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि हेलीकॉप्टर में दो ऐसे मंत्रियों को एक साथ भेज दिया गया, जो आपस में ही एक-दूसरे की शिकायत करते रहते हैं। हाल ही में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिल्ली जाकर मंत्री जवाहर सिंह बेढम पर आरोप लगाए कि उन्होंने पूरे प्रदेश की हालत खराब कर दी है। अब पार्टी ने “शेर और बकरी” को एक ही घाट पर पानी पिलाने जैसा करिश्मा कर दिखाया है और दोनों को एक साथ हेलीकॉप्टर में बैठा दिया है।

“भजनलाल किस्मत से मुख्यमंत्री बने”

भजनलाल शर्मा को लेकर भी डोटासरा ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह महज उनका सौभाग्य है कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। लेकिन जब वे इस पद से हटेंगे, तब भी ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ कहलाएंगे, हालांकि जनता नेताओं का मूल्यांकन केवल पद देखकर नहीं करती। जनता असली हिसाब-किताब काम के आधार पर करती है। और जब काम नज़र नहीं आएगा तो लोग सवाल पूछेंगे ही।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?