न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नए सितारों की फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ का ट्रेलर रिलीज, OTT पर इस दिन से ले सकते हैं ‘किंगडम’ का मजा

क्यूरियस आईज सिनेमा के बैनर तले शरद मेहरा द्वारा प्रोड्यूस और संजय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 1:24:34

2 News : नए सितारों की फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ का ट्रेलर रिलीज, OTT पर इस दिन से ले सकते हैं ‘किंगडम’ का मजा

क्यूरियस आईज सिनेमा के बैनर तले शरद मेहरा द्वारा प्रोड्यूस और संजय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। इसमें नए चेहरे व्योम यादव और साची बिंद्रा की जोड़ी बनाई गई है, जिनकी शानदार केमिस्ट्री पहले ही दर्शकों का दिल जीत रही है। इनके साथ विनय पाठक, कुमुद मिश्रा और चारू शंकर जैसे कलाकार भी शामिल हैं, जो फिल्म को और दमदार बनाते हैं। मूवी का टीजर लोगों को काफी पसंद आया था। अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया। इसमें वो सब कुछ है, जो हम एक क्लासिक रोमांटिक फिल्म में चाहते हैं।

पहले ही फ्रेम से फिल्म की वाइब बेहद ताजगीभरी और रंगीन नजर आती है। व्योम और साची सहज, मनमोहक और पुराने जमाने के रोमांटिक जादू को नए ट्विस्ट के साथ लेकर आते हैं। सिर्फ हंसी-ठिठोली तक ही बात नहीं रुकती, ट्रेलर रोमांस की दुनिया में परिवार के ड्रामे, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और पहली मोहब्बत की मीठी-सी कसक को भी बखूबी दिखाता है। ट्रेलर में छाया दिल को छू लेने वाला ट्रैक ‘हमनवा’ इस बात का इशारा करता है कि फिल्म का साउंडट्रैक इस साल के रोमांटिक म्यूजिक सीन को हिलाकर रख देगा।

फिल्म के गाने शान और उदित नारायण ने गाए हैं, जिसके म्यूजिक कंपोजर ललित पंडित हैं। ट्रेलर रोमांस के हर रंग की झलक दिखाता है, फिर वो चाहे मस्ती हो, ड्रामा हो, दिल टूटने की कसक हो या खुद को खोजने की खुशी हो। 'मन्नू क्या करेगा?' 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निर्माता शरद मेहरा ने कहा कि यह फिल्म युवा प्रेम, गलतियों और दूसरे मौकों का उत्सव है। यह उस हद तक जाने के बारे में है जो कोई सचमुच मायने रखती है। व्योम और साची ने पर्दे पर एक ईमानदारी दिखाई है और ललित पंडित के संगीत के साथ ‘मन्नू क्या करेगा?’ एक ऐसा अनुभव बन जाता है जो सीधे दिल से निकलता है।

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा की पावर पैक्ड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंगडम’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ‘किंगडम’ का डायरेक्शन गौतम तिन्ननुरी ने किया है जिसने 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का हिंदी में 'साम्राज्य' टाइटल दिया गया है। फिल्म में विजय के साथ सत्यदेव, भाग्यश्री बोरसे और वेंकिटेश नजर आए थे। अब इस तेलुगू एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म का मजा आप ओटीटी पर ले सकते हैं। फिल्म 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है।

इसे कई भाषाओं में देख सकेंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “सोने, खून और आग के राज्य में...राख से एक नया राजा उभरता है।” फिल्म तेलुगू के साथ-साथ तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी उपलब्ध होगी। 'किंगडम' एक सस्पेंस से भरपूर जासूसी ड्रामा फिल्म है, जिसमें विजय ने कॉन्स्टेबल से स्पाई बने ‘सूरी’ का किरदार निभाया है।

‘सूरी’ अपने खोए हुए भाई ‘शिवा’ (सत्यदेव) की तलाश में श्रीलंका जाता है और वहीं उसकी टक्कर होती है एक खतरनाक कार्टेल किंग ओडियप्पन के बेटे मुरुगन (वेंकिटेश) से। इस मिशन में उसकी मदद करती हैं डॉ. मधु (भाग्यश्री बोरसे), जो बाद में ‘सूरी’ से प्यार करने लगती हैं। फिल्म ने विवादों के बावजूद 82.02 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह