न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गहलोत को राजनीति से संन्यास लेना चाहिए, कांग्रेस में उनकी सुनवाई नहीं हो रही: बेढम

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भाजपा के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का पलटवार, कहा कांग्रेस में उनकी सुनवाई नहीं हो रही और अब राजनीति से संन्यास लेकर समाज हित में काम करना चाहिए; डोटासरा के बाढ़ संबंधी बयान पर भी कटाक्ष।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 4:38:22

गहलोत को राजनीति से संन्यास लेना चाहिए, कांग्रेस में उनकी सुनवाई नहीं हो रही: बेढम

जयपुर: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के मुद्दे पर सियासी हलचल अब भी थम नहीं रही है। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को फिर से धनखड़ के इस्तीफे पर सवाल उठाए। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य में बने बाढ़ के हालातों पर मौजूदा सरकार पर निशाना साधा। इन सवालों के जवाब में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए पलटवार किया।

बेढम का तंज

जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस में अब कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने गहलोत को सलाह दी कि अनर्गल बयान जारी करने की बजाय राजनीति से संन्यास लेकर अपने अनुभव का उपयोग समाज हित में करें। बेढम ने कहा कि गहलोत पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व उन्हें नजरअंदाज कर चुका है। बेढम ने दावा किया कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी उनसे मिलना तक नहीं चाहते। इसलिए गहलोत को अब राजनीति से अलग होकर समाज में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।

डोटासरा के बयान पर पलटवार

गृह राज्य मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान को आधारहीन बताते हुए कहा कि डोटासरा तीसरी-चौथी बार के विधायक हैं, उन्हें तथ्यों के साथ सकारात्मक बयान देना चाहिए। बेढम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा चल रही है, इसलिए डोटासरा जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं। उनका समर्थन अब जनता के बीच कम और भाजपा के पक्ष में अधिक दिखाई दे रहा है।

बाढ़ में कांग्रेस की भूमिका पर कटाक्ष

बेढम ने कहा कि जहां तक बाढ़ का सवाल है, ईश्वर की कृपा से बारिश संतुलित रही। बरसात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए नियमों के तहत निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री लगातार प्रभावित क्षेत्रों में गए और लोगों की परेशानियों को देखा। बेढम ने सवाल किया कि कांग्रेस के नेता क्यों नहीं गए और डोटासरा खुद क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा कि संकट के समय राजनीति के अवसर तलाशने की बजाय कांग्रेस नेताओं को जनता की चिंता करनी चाहिए।

संदेश – जनता के बीच रहो, बयानबाजी से बचो

बेढम ने साफ किया कि भाजपा के नेतृत्व में सरकार लगातार जनता के बीच है और आपदा प्रबंधन में सक्रिय है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में सिर्फ बयान जारी करना जनता को गुमराह करने के समान है। जनता को वास्तविक मदद और समर्थन चाहिए, ना कि राजनीतिक पोस्टिंग का खेल।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर