न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'रीट का दबाव अब नहीं झेला जाता, पापा-मम्मी माफ करना' – धौलपुर में छात्र ने ताल में छलांग लगाकर दी जान

धौलपुर में 25 वर्षीय छात्र प्रदीप बघेल ने रीट परीक्षा के दबाव में आकर छीतरिया ताल में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा – रीट का दबाव अब सहन नहीं हो रहा, पापा-मम्मी माफ करना। घटना से परिवार और क्षेत्र में गहरा शोक छा गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 4:11:56

'रीट का दबाव अब नहीं झेला जाता, पापा-मम्मी माफ करना' – धौलपुर में छात्र ने ताल में छलांग लगाकर दी जान

धौलपुर ज़िले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 25 वर्षीय छात्र प्रदीप बघेल ने मंगलवार को छीतरिया ताल में कूदकर अपनी जान दे दी। मौके से बरामद सुसाइड नोट में उसने साफ लिखा – “रीट परीक्षा का दबाव अब और सहन नहीं हो रहा। पापा-मम्मी मुझे माफ कर देना। भाई मेरी जान है और पूनम बहन को मैं प्यार नहीं दे पाया।” इस नोट ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार गडरपुरा निवासी प्रदीप बघेल पुत्र प्रभु दयाल सुबह घर से निकला था। कुछ ही देर बाद वह छीतरिया ताल पहुंचा और वहीं अपने परिजनों के नाम अंतिम संदेश लिखकर पानी में कूद गया। जब स्थानीय लोगों ने तालाब किनारे कपड़े और चप्पल देखी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और SDRF की कार्रवाई

कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और SDRF को बुलाया। लगभग दो घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने प्रदीप का शव ताल से बाहर निकाला। सुसाइड नोट, चप्पल और कपड़े भी मौके से बरामद हुए। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है और पूरा इलाका शोक में डूबा है। प्रदीप की मां लक्ष्मी देवी ने रोते हुए बताया कि 2021-22 सत्र की रीट परीक्षा में उनका बेटा सफल हुआ था। उसे हनुमानगढ़ जिले में पदस्थापना भी मिल गई थी, लेकिन आरपीएससी की ओर से तकनीकी त्रुटि बताकर उसका नाम चयन सूची से हटा दिया गया। इस घटना के बाद से ही प्रदीप गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा था।

उम्मीद टूटी, हताशा ने ली जान

पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि प्रदीप लगातार दोबारा रीट की तैयारी कर रहा था, लेकिन दबाव और निराशा ने उसकी हालत बिगाड़ दी। बार-बार परीक्षा देने और चयन से वंचित रहने के बाद उसने यह कठोर कदम उठा लिया। प्रदीप के दो भाई और दो बहनें हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले और रिश्तेदारों में भी गहरी उदासी छा गई है। हर किसी के ज़हन में यही सवाल है कि क्या परीक्षा और चयन प्रक्रिया का इतना दबाव किसी युवा की जान ले सकता है?

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?