न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निक्की हत्याकांड में नया खुलासा: शादीशुदा होने के बावजूद विपिन के थे अन्य महिलाओं से संबंध, 8 महीने पुरानी FIR से उठे राज़

ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा – शादीशुदा होने के बावजूद पति विपिन भाटी के अन्य महिलाओं से रिश्तों और 8 महीने पुरानी एफआईआर से जुड़े नए राज़ सामने आए। जानें ताज़ा अपडेट और पुलिस कार्रवाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 1:27:49

निक्की हत्याकांड में नया खुलासा: शादीशुदा होने के बावजूद विपिन के थे अन्य महिलाओं से संबंध, 8 महीने पुरानी FIR से उठे राज़

ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड ने एक और नया मोड़ ले लिया है। इस सनसनीखेज मामले में उसके पति विपिन भाटी के अतीत से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपिन पर पहले भी एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। अंग्रेज़ी पोर्टल एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2024 में एक महिला ने विपिन भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि विपिन ने उसके साथ शारीरिक शोषण और मारपीट की। बताया जा रहा है कि निक्की से शादी होने के बाद भी विपिन का उस महिला से संबंध बना हुआ था।

कैसे हुआ था मामला उजागर?

सूत्रों का दावा है कि निक्की और उसकी बहन ने अचानक विपिन को उस महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। मामला बढ़ने पर विपिन ने अपने बचाव में उल्टा उसी महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। इसी घटना के बाद महिला ने जारचा थाने में मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में साफ लिखा गया था कि विपिन न केवल महिला के साथ रिश्ते में था, बल्कि उसने धमकी और हिंसा का सहारा भी लिया। यह घटना अब मौजूदा हत्याकांड से जोड़कर देखी जा रही है, जिससे शक और गहराता जा रहा है।

निक्की हत्याकांड की मौजूदा स्थिति

इस बीच निक्की भाटी की मौत के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें निक्की का पति विपिन, सास दया, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित शामिल हैं। 25 अगस्त 2025, सोमवार को अदालत ने दया, सत्यवीर और रोहित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले ही विपिन को भी जेल भेजा जा चुका था। पुलिस की जांच में यही चारों लोग मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

निक्की की बहन की शादी भी भाटी परिवार में ही हुई थी, उसके जेठ रोहित से। इस कारण दोनों बहनें एक ही घर में रहती थीं। निक्की का एक पाँच साल का बेटा भी है, जो इस घटना के बाद फिलहाल अपनी नानी के पास रह रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया