न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘वार 2’ की असफलता के बाद YRF ने जूनियर NTR की स्टैंडअलोन फिल्म पर लगाया ब्रेक, एजेंट विक्रम का किरदार अब स्पाई यूनिवर्स से बाहर

भारी आर्थिक नुकसान झेलने के बाद अब स्टूडियो ने अपने स्पाई यूनिवर्स की योजनाओं को दोबारा खंगालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सबसे बड़ा फैसला जूनियर NTR की स्टैंडअलोन फिल्म पर ब्रेक लगाना रहा, जिसमें उन्हें ‘एजेंट विक्रम’ के रूप में दिखाने की तैयारी थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 11:28:00

‘वार 2’ की असफलता के बाद YRF ने जूनियर NTR की स्टैंडअलोन फिल्म पर लगाया ब्रेक, एजेंट विक्रम का किरदार अब स्पाई यूनिवर्स से बाहर

यशराज फिल्म्स (YRF) के लिए ‘वार 2’ की नाकामी किसी बड़े झटके से कम नहीं रही। उम्मीदों के विपरीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और कमजोर कंटेंट की वजह से आलोचकों के निशाने पर भी आ गई। भारी आर्थिक नुकसान झेलने के बाद अब स्टूडियो ने अपने स्पाई यूनिवर्स की योजनाओं को दोबारा खंगालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सबसे बड़ा फैसला जूनियर NTR की स्टैंडअलोन फिल्म पर ब्रेक लगाना रहा, जिसमें उन्हें ‘एजेंट विक्रम’ के रूप में दिखाने की तैयारी थी।

‘एजेंट विक्रम’ की कहानी यहीं थमी

सूत्रों के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने जूनियर NTR की लोकप्रियता को देखते हुए एक स्पिन-ऑफ फिल्म की योजना बनाई थी। ‘वार 2’ में पेश किए गए किरदार ‘एजेंट विक्रम’ को केंद्र में रखकर YRF एक अलग फिल्म बनाना चाहता था। लेकिन ‘वार 2’ की असफलता ने इस पूरे प्रोजेक्ट को रोक दिया है। आदित्य चोपड़ा ने साफ कर दिया है कि अब यह फिल्म संभव नहीं है।

जूनियर NTR और YRF का अलग होना

खबर है कि आदित्य चोपड़ा ने सीधे तौर पर जूनियर NTR को इस फैसले से अवगत कराया और अभिनेता ने भी इसे स्वीकार कर लिया। ‘मैन ऑफ मासेस’ कहे जाने वाले जूनियर NTR ने इस निर्णय को सकारात्मक अंदाज में लिया और YRF से सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो गए। बताया जा रहा है कि ‘वार 2’ के लिए उन्हें इस वादे के साथ जोड़ा गया था कि आगे चलकर ‘एजेंट विक्रम’ पर आधारित एक स्टैंडअलोन फिल्म बनाई जाएगी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

स्पाई यूनिवर्स का नया अध्याय

‘वार 2’ के डूबने के बाद YRF अपने स्पाई यूनिवर्स की रणनीति को नए सिरे से गढ़ने में जुट गया है। अगले अध्याय के तौर पर स्टूडियो अब ‘अल्फा’ पर काम कर रहा है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिसमस 2025 के मौके पर रिलीज करने की योजना है।

भविष्य की चुनौती

‘वार 2’ की असफलता ने YRF को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि दर्शक अब केवल स्टार पॉवर से संतुष्ट नहीं होते, बल्कि मजबूत कंटेंट की मांग करते हैं। ऐसे में स्पाई यूनिवर्स का भविष्य किस दिशा में जाता है, यह आने वाले समय में ही तय होगा। लेकिन फिलहाल इतना तय है कि जूनियर NTR और उनका किरदार ‘एजेंट विक्रम’ इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा नहीं रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा