न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेहा-रोहनप्रीत का नया गाना रिलीज, कार्तिक ने पूरी की ‘शहजादा’ की शूटिंग! इस बात से आहत हैं अनुष्का

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने बुधवार को अपना नया म्यूजिक वीडियो दो गल्लां... यूट्यूब पर अपलोड किया है। इसमें नेहा और उनके पति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 5:27:06

नेहा-रोहनप्रीत का नया गाना रिलीज, कार्तिक ने पूरी की ‘शहजादा’ की शूटिंग! इस बात से आहत हैं अनुष्का

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने बुधवार को अपना नया म्यूजिक वीडियो दो गल्लां... यूट्यूब पर अपलोड किया है। इसमें नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी साफ तौर पर दिख रही है, जिसे देख फैंस भी लगातार प्यार बरसा रहे हैं। दोनों की दिलकश आवाज लोगों को पसंद आ रही है। नेहा ने कैप्शन में लिखा “Do gallan इज आउट नाऊ ऑन यू ट्यूब।” इससे पहले नेहा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'माई व्यू, माई मॉर्निंग, माई नाइट, द साउंड आई लिव विद!!! वन एंड ओनली @rohanpreetsingh #RohanpreetSings #NehuPreet #DoGallan क्या गाना है!! @officialgarrysandhu।”

इस गाने में नेहा-रोहनप्रीत की लव स्टोरी भी नजर आती है। इसका म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है और इसे गैरी संधू ने लिखा है। इससे पहले नेहा और रोहनप्रीत के गाने 'खड़ तैनूं मैं दस्सां' तथा 'कांटा लगा' ने भी खूब धूम मचाई थी। दोनों ने हाल ही शादी की पहली सालगिरह मनाई है। इस दौरान उन्होंने सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर किया था, जो काफी खूबसूरत है।

कार्तिक ने डायरेक्टर रोहित धवन के साथ सेल्फी शेयर कर दी जानकारी

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लगातार शूटिंग कर रहे हैं। वे इन दिनों फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग कर रहे थे, अब उन्होंने इसके पहले चरण की शूटिंग का काम पूरा कर लिया है। कार्तिक ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे फिल्म के निर्देशन रोहित धवन के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी में उनका आधा चेहरा दिख रहा है जबकि रोहित सोफे पर बैठकर मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कार्तिक ने लिखा, "और वो मेरी वजह से एक खुश निर्देशक हैं। शेड्यूल रैप शहजादा।"

एक्शन और गीत-संगीत से भरपूर फिल्म 'शहजादा' के डायरेक्टर 'ढिशूम' और 'देसी बॉयज' जैसी फिल्में बना चुके हैं। 'शहजादा' की शूटिंग पिछले महीने शुरू हुई थी। इसमें एक्ट्रेस कृति सेनन, परेश रावल, मनीषा कोईराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे। भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल द्वारा निर्मित 'शहजादा' अगले साल चार नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'शहजादा' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है।

neha kakkar,kartik aaryan,anushka sharma,rohanpreet singh,shehzada movie,vamika,bollywood news in hindi

विश्व कप में हार के बाद ट्रोलर्स ने कोहली-अनुष्का की बेटी पर साधा निशाना

टी20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन से आहत फैंस सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं। मोहम्मद शमी को ट्रोल करने के बाद अब यूजर्स ने विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की 9 माह की बेटी वामिका को निशाना बनाया है। इससे अनुष्का काफी दुखी और खफा हैं। ट्रोलर्स ने वामिका को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के साथ रेप की धमकियां तक दे डालीं। अनुष्का के करीबी सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया- 'एक सेलेब होने के चलते अनुष्का ट्रोलिंग और नेगेटिव बातों को झेलने की ताकत रखती हैं। वे बहुत स्ट्रॉन्ग महिला हैं, ऐसे फेसलैस लोगों की बातों से प्रभावित नहीं होतीं। लेकिन इस बार बात काफी आगे निकल गई है।

अनुष्का और कोहली सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वे जानते हैं कि वामिका के बारे में क्या कहा जा रहा है। इस तरह के कमेंट्स देखकर अनुष्का का दिल टूट गया है। हर मां की तरह वो काफी गुस्से में हैं। हालांकि वे सोशल मीडिया पर पहले की तरह ही रहेंगी। ये वैसे भी फेस्टिव सीजन है और वे नहीं चाहतीं कि ये सब भद्दी बातें अच्छे माहौल को खराब करें।’

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर