न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेटिंग की अफवाहों पर पहली बार बोले नागा चैतन्य, एक्टर ने एक्स वाइफ सामंथा को लेकर भी रखे अपने विचार

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने दो साल पहले तलाक ले लिया था। उनकी शादी चार साल ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 6:29:27

डेटिंग की अफवाहों पर पहली बार बोले नागा चैतन्य, एक्टर ने एक्स वाइफ सामंथा को लेकर भी रखे अपने विचार

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने दो साल पहले तलाक ले लिया था। उनकी शादी चार साल ही चली। नागा और सामंथा के रास्ते भले ही अलग हो गए हों, लेकिन आज भी उनके रिश्ते को लेकर खबरें चलती रहती हैं। उनके फैंस उन्हें फिर से साथ देखना चाहते हैं। बीच-बीच में खबरें आती हैं कि उनके बीच पैचअप हो गया। दरअसल जब नागा ने सामंथा के कुत्ते के साथ एक तस्वीर शेयर की तो ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

इन सबके बीच कई बार नागा की किसी और को डेटिंग करने की अफवाहें भी खूब उड़ीं। अब नागा ने पहली बार डेटिंग और उनकी लाइफ को लेकर जारी चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है। नागा ने द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की। जब नागा से पूछा गया कि जब उनकी लाइफ के बारे में अटकलें लगाई जाती हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा क्या परेशान करता है। इस पर नागा ने कहा कि यह मुझे एक लिमिट के बाद परेशान नहीं करता है।

मेरे करीबी लोग सच्चाई जानते हैं। मैं चाहता हूं कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा अपने काम के लिए जाना जाऊं, इसलिए मैं क्राफ्ट पर फोकस करने की कोशिश करता हूं और फिल्मों को बात करने देता हूं। दिन के आखिर में अगर मेरी फिल्में दर्शकों को एंटरटेन करती हैं तो मैं उसी के लिए याद किया जाना चाहता हूं।

naga chaitanya,actor naga chaitanya,smantha ruth prabhu,south indian actor naga chaitanya,naga samantha,sobhita dhulipala

मेरे और सामंथा के बीच है एक स्पेशल बॉन्ड : नागा चैतन्य

नागा ने आगे कहा कि मैं अपने सभी शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और सामंथा तलाक का फैसला लिया था। हमने पति-पत्नी ना होकर अपनी राहें अलग कर अपने हिसाब से जिंदगी बिताने के लिए सोचा है। हम खुशनसीब हैं कि दोनों सारी जिंदगी दोस्ती निभाएंगे। हमारे बीच एक स्पेशल बॉन्ड है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नागा और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला के साथ डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। उनकी वेकेशन मनाते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं। हालांकि दोनों कलाकारों ने डेटिंग से इनकार किया है। हाल ही में नागा ने अपने जन्मदिन का जश्न मनाया था।

नागा ने आज शुक्रवार (1 दिसंबर) को तेलुगु सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘धूथा’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू कर लिया है। फिल्म प्राइम वीडियो पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में स्ट्रीम होगी। शरथ मरार द्वारा निर्मित वेब सीरीज में नागा की एक्टिंग देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इसमें नागा पत्रकार के रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे