सब टीवी पर प्रसारित होने वाला सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा 13 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो का हर किरदार लोगों के दिलो-दिमाग में रच-बस गया है। इन्हीं किरदारों में से एक इंटरेस्टिंग किरदार है ‘बबीताजी’ का। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने ग्लैमर और खूबसूरती का तड़का लगाते हुए इस रोल को बखूबी निभाया है। जेठालाल (दिलीप जोशी) अक्सर उनके साथ फ्लर्ट करते दिखते हैं। मुनमुन हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन वे कुछ दिनों से सेट से गायब हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं उन्होंने शो छोड़ तो नहीं दिया।














