न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक-दूजे के हुए मालविका-प्रणव, शेयर की शादी की तस्वीरें, नयनतारा को इन्होंने गिफ्ट की मर्सिडीज बेंज

सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मालविका राज ने बुधवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Nov 2023 6:37:37

2 News : एक-दूजे के हुए मालविका-प्रणव, शेयर की शादी की तस्वीरें, नयनतारा को इन्होंने गिफ्ट की मर्सिडीज बेंज

सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मालविका राज ने बुधवार (29 नवंबर) को गोवा में मंगेतर प्रणव बग्गा संग शादी की। मालविका ने आज गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ वेडिंग फोटो शेयर की हैं। मालविका ने लिखा, “हमारा दिल प्यार से भर गया है।” तस्वीरों में कपल बेहद खुश और खूबसूरत लग रहा है।

मालविका ने गोल्डन कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा और फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना था। मालविका ने आउटफिट के साथ एक शीयर दुपट्टा पेयर किया था। मालविका ने लुक को डेवी मेकअप और गोल्डन मिनिमल ज्वेलरी के साथ निखारा था, जिसमें एक ब्रॉड चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और रेड चूड़ा के साथ गोल्डन कड़े शामिल थे। दूसरी ओर प्रणव ने मालविका को मैच करते हुए गोल्डन कलर की एम्बेलिश्ड शेरवानी और पगड़ी पहनी थी।

दोनों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर फेरे लेते हुए दिखे। मालविका को ब्राइडल एंट्री करते हुए भी देख सकते हैं। ये दोनों के लिए ड्रीमी वेडिंग थी जिसमें करीबी लोगों को बुलाया गया था। इससे पहले 28 नवंबर को मालविका ने मेहंदी सेरेमनी सेलिब्रेट की थी। अगस्त में इस कपल ने तुर्की के कप्पाडोसिया में सगाई कर सभी को हैरान कर दिया था।

‘जवान’ फिल्म की एक्ट्रेस नयनतारा को बर्थडे पर पति से मिली 3 करोड़ की कार

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की एक्ट्रेस नयनतारा ने कुछ दिनों पहले ही अपना बर्थडे मनाया था। नयनतारा के पति डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने उन्हें एक सरप्राइज पार्टी दी थी। अब खबर आ रही है कि विग्नेश ने नयनतारा को उनका बर्थडे गिफ्ट दिया है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। विग्नेश ने उन्हें एक महंगी और लग्जीरियस मर्सिडीज बेंज कार गिफ्ट की है। नयनतारा ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

इसमें उन्होंने गाड़ी की झलक दिखाते हुए पोस्ट में लिखा है- “गाड़ी का हमारे घर स्वागत है। मेरे प्यारे पति को बहुत सारा थैंक्यू, जिन्होंने बर्थडे पर ये स्वीट गिफ्ट दिया है। लव यू।” नयनतारा ने 18 नवंबर को अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। साल 2022 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश के साथ शादी की थी। शादी में शाहरुख भी शामिल हुए थे। नयनतारा और विग्नेश के सेरोगेसी से दो जुड़वा बेटे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे