न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस क्रिकेटर के साथ जुड़ा मलाइका का नाम, जब एक्ट्रेस के लिविंग रूम में कैंची लेकर घुस गई थीं फैन

एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। एक्टर अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका का पिछले साल एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 11:24:42

2 News : अब इस क्रिकेटर के साथ जुड़ा मलाइका का नाम, जब एक्ट्रेस के लिविंग रूम में कैंची लेकर घुस गई थीं फैन

एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। एक्टर अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका का पिछले साल एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद मलाइका कुछेक मौकों पर मिस्ट्रीमैन के साथ दिखी थीं और लगा कि उन्हें नया प्यार मिल गया है। हालांकि इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ। अब मलाइका के श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा को डेट करने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल मलाइका रविवार (30 मार्च) को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 18 के मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा के साथ नजर आईं।

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें मलाइका RR टीम की जर्सी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में संगाकारा को राजस्थान के डगआउट एरिया में मलाइका के बगल में बैठे देखा जा सकता है। इससे दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों को हवा मिली है। फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। संगकारा ने कई सीजन के लिए राजस्थान के हेड कोच के रूप में काम किया। इस साल पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने उनकी जगह ले ली। संगकारा का श्रीलंका के लिए शानदार रिकॉ़र्ड है।

साथ ही वे आईपीएल में पंजाब किंग्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। दूसरी ओर, मलाइका की बात करें तो वह अरबाज से तलाक के बाद अर्जुन के साथ कई साल रिलेशनशिप में रहीं। अर्जन कपूर ने पिछले साल ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान खुद को सिंगल बताकर ब्रेकअप कंफर्म कर दिया था। हालांकि मलाइका ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

malaika arora,actress malaika arora,malaika photo viral,kumar sangakkara,cricketer kumar sangakkara,malaika sangakkara,malaika fan,arjun kapoor,arbaaz khan

‘हिप हॉप इंडिया’ के दूसरे सीजन में जज की भूमिका निभा रही मलाइका ने शेयर किया किस्सा

मलाइका अपने स्टाइल, डांस और शो को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों में उनके आइटम नंबर्स काफी पसंद किए जाते रहे हैं। वह इन दिनों फिल्मों से दूर टीवी शो को जज कर रही हैं। फिलहाल तो ‘हिप हॉप इंडिया’ के दूसरे सीजन में जज की भूमिका निभा रही हैं। अब मलाइका ने खुद से जुड़े एक खौफनाक पल को शेयर किया है। एक बार उनके लिविंग रूम में वो तैयार हो रही थीं और तभी एक क्रेजी फैन घुस गया था।

मलाइका ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि एक बार जब मैं तैयार हो रही थीं और अपने लिविंग रूम में आईं तो मैंने देखा कि वहां एक अनजान महिला पहले से ही बैठी हुई थी। मुझे कुछ पता नहीं था। मैं इससे थोड़ी डर गई थीं। वो बस बैठी थी। उसके हाथ में कैंची थी या कुछ था जो डरावना था और वो थोड़ी पागल थी। यह मेरे लिए थोड़ा डरावना था, इसलिए मुझे लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। मैंने इसके बारे में एक दम शांत रहने की कोशिश की। मलाइका ने उस महिला को अजीब फैन बताया। इस घटना के दौरान वो बुरी तरह से डर गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी