न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Aamir Khan पर सेना का अपमान और धार्मिक भावनाओं के ठेस पहुंचाने का लगा आरोप, वकील ने दर्ज कराई शिकायत

आमिर के अलावा पैरामाउंट पिक्चर प्रोडक्शन हाउस और अन्य के नाम भी वकील ने लिये हैं। ANI के मुताबिक, वकील का कहना है कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में भारतीय सेना और हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है। वकील का नाम विनीत जिंदल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 10:57:48

Aamir Khan पर सेना का अपमान और धार्मिक भावनाओं के ठेस पहुंचाने का लगा आरोप, वकील ने दर्ज कराई शिकायत

आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज से पहले फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठ रही है वहीं अब जब फिल्म रिलीज हो गई है उसके बाद आमिर खान की फिल्म पर अलग-अलह इल्जाम लग रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार को आमिर खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है। फिल्म पर भारतीय सेना का अपमान करने और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। दिल्ली के एक वकील ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के पास यह शिकायत दर्ज कराई है। आमिर के अलावा पैरामाउंट पिक्चर प्रोडक्शन हाउस और अन्य के नाम भी वकील ने लिये हैं। ANI के मुताबिक, वकील का कहना है कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में भारतीय सेना और हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है। वकील का नाम विनीत जिंदल है।

वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस को दी अपनी शिकायत में यह आरोप लगाया है कि फिल्म काफी आपत्तिजनक चीजें दिखाई गई हैं। वकील चाहते हैं कि आमिर खान और फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 153, 153ए, 298 और 505 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की जाए। जिंदल ने शिकायत में कहा, 'फिल्म में मेकर्स ने एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को सेना में शामिल होकर करगिल की लड़ाई में लड़ते दिखाया गया है। यह सभी को पता है कि सेना के सबसे बेहतरीन जवानों को करगिल की लड़ाई में लड़ने भेजा गया था जिनकी सख्त ट्रेनिंग हुई थी। लेकिन फिल्म में जानबूझकर Indian Army का अपमान करने की कोशिश की गई है।'

इस शिकायत में फिल्म के एक सीन पर भी आपत्ति दर्ज की गई है जहां एक पाकिस्तानी सैनिक आमिर के किरदार लाल सिंह चड्ढा से कहता है- मैं नमाज करके प्रार्थना करता हूं, लाल, तुम भी ऐसा क्यों नहीं करते? इसके जवाब में Laal Singh Chaddha कहता है- 'मेरी मां ने कहा था सारे पूजा पाठ मलेरिया हैं और इसी के कारण दंगे होते हैं।' शिकायत में कहा गया है कि इस सीन से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने की कोशिश की गई है। शिकायत में कहा गया है कि आमिर खान एक बड़े एक्टर और पब्लिक फिगर हैं जिनसे एक बड़ी जनता प्रभावित होती है। उनके बयान से हिंदू समाज आहत और आंदोलित हुआ है और यह देश की सुरक्षा, शांति और भाईचारे के लिए खतरा हैं।

अपनी शिकायत में विनीत जिंदल ने यह भी लिखा, 'इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक मेंटली चैलेंज्ड शख्स को कारगिल युद्ध में लड़ने के लिए भारतीय सेना में भर्ती कर लिया जाता है। यह बात सभी जानते हैं कि कारगिल के युद्ध को लड़ने के लिए भारत के बेस्ट जवानों को भेजा गया था। कड़ी ट्रेनिंग के बाद सेना के इन जवानों ने यह युद्ध लड़ा था। लेकिन फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर इस सिचुएशन को भारतीय सेना को बदनाम करने वाला बनाया है।'

'लाल सिंह चड्ढा', साल 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। फिल्म का स्क्रीनप्ले अतुल कुलकर्णी ने लिखा है, जो खुद भी जाने-माने एक्टर हैं और 'रंग दे बसंती' में आमिर के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य ने भी काम किया है। यह पिछले चार सालों में आमिर खान की पहली फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका