न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉमेडियन कुणाल कामरा की परेशानियां बढ़ी, तीसरी FIR दर्ज, मुंबई पुलिस ने अपील भी खारिज की

महाराष्ट्र के नासिक स्थित मनमाड पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ तीसरी FIR दर्ज की गई है। शिवसेना नेता मयूर बोरसे की शिकायत पर BNS की धारा 353 के तहत मामला दर्ज हुआ। वहीं, मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा की अपील ठुकरा दी और खार पुलिस ने दूसरा समन जारी करने की तैयारी कर ली है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 1:58:05

कॉमेडियन कुणाल कामरा की परेशानियां बढ़ी, तीसरी FIR दर्ज, मुंबई पुलिस ने अपील भी खारिज की

कॉमेडियन कुणाल कामरा की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मुंबई पुलिस ने भी उनकी अपील को खारिज कर दिया है। खार पुलिस ने कुणाल कामरा को समन जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने एक हफ्ते की मोहलत मांगी थी। उनके वकील ने खार पुलिस स्टेशन पहुंचकर जवाब और समय देने की अपील की हार्ड कॉपी सौंपी। हालांकि, खार पुलिस ने उनकी मांग को ठुकरा दिया। अब खार पुलिस आज BNS सेक्शन 35 के तहत कुणाल कामरा को दूसरा समन जारी करेगी।

मनमाड में कुणाल कामरा पर केस दर्ज, खार पुलिस को सौंपी गई जांच

महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड पुलिस स्टेशन में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत शिवसेना नेता मयूर बोरसे द्वारा दर्ज कराई गई है। कुणाल कामरा पर BNS की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मनमाड पुलिस ने इस केस में जीरो FIR दाखिल कर इसे मुंबई के खार पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया है। अब तक कुणाल कामरा के खिलाफ तीन FIR दर्ज हो चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों ही जीरो FIR के रूप में दर्ज की गई थीं, जिन्हें बाद में जांच के लिए खार पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

कहाँ-कहाँ दर्ज हुई कुणाल कामरा के खिलाफ FIR?

पहली FIR - एमआईडीसी पुलिस स्टेशन
दूसरी FIR - डोम्बिवली पुलिस स्टेशन
तीसरी FIR - मनमाड पुलिस स्टेशन

क्या कहा था कुणाल कामरा ने, जिससे मचा हंगामा?

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मुंबई के खार इलाके में स्थित हैबिटेट स्टूडियो में फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने के संशोधित वर्जन का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। इस वीडियो में उन्होंने गद्दार शब्द का इस्तेमाल कर शिंदे पर तंज कसा, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

रविवार रात इस बयान को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और खार स्थित होटल यूनिकॉन्टिनेंटल (जहां क्लब मौजूद है) के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान होटल और क्लब परिसर में तोड़फोड़ भी की गई।

मुंबई के एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, सोमवार तड़के कुणाल कामरा के खिलाफ BNS की धारा 353(1)(B) (सार्वजनिक उत्पात संबंधी बयान) और 356(2) (मानहानि) समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत