न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kunal Kamra Net Worth: एक शो का 15 लाख रुपये चार्ज करते हैं कुणाल कामरा, जानिए कितनी है नेटवर्थ

कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्टूबर 2024 में ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस के बाद, अब एक बार फिर वे चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की, जिससे मामला बढ़ गया और शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने कुणाल के ऑफिस में हंगामा किया। जानें कुणाल कामरा की नेटवर्थ और इस नए विवाद के बारे में।

Posts by : Shikha | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 3:15:49

Kunal Kamra Net Worth: एक शो का 15 लाख रुपये चार्ज करते हैं कुणाल कामरा,  जानिए कितनी है नेटवर्थ

कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्टूबर 2024 में वे काफी दिनों तक चर्चा में रहे थे, जब उनका ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल के साथ सोशल मीडिया पर तीखा विवाद हुआ था। अब एक बार फिर कामरा सुर्खियों में हैं, और इस बार कारण है उनका महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बारे में दिया गया एक बयान। इस बयान के बाद मामला बढ़ता ही जा रहा है, और शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने कुणाल के ऑफिस में हंगामा भी किया। आइए जानते हैं कुणाल कामरा की नेटवर्थ के बारे में...

आखिर क्यों विवादों में घिर गए कुणाल कामरा?

कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। तो चलिए, जानते हैं कि आखिर क्यों वह चर्चा में हैं। हाल ही में कुणाल ने खार पश्चिम स्थित यूनिकॉन्टिनेंटल क्लब में एक लाइव शो के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की थी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक संशोधित गाने के जरिए शिंदे का मजाक उड़ाया। इसके बाद, उन्होंने इस वीडियो क्लिप को ट्विटर (अब X) पर भी शेयर किया।

हालांकि, इस पैरोडी गाने में शिंदे का नाम नहीं लिया गया, लेकिन कुणाल ने बार-बार "गद्दार" शब्द का इस्तेमाल किया। यह शब्द उद्धव ठाकरे गुट द्वारा शिंदे पर हमले के लिए प्रयोग किया जाता है। इस वीडियो में "ठाणे की रिक्शा", "चेहरे पर दाढ़ी" और "गुवाहाटी" जैसे शब्दों का उल्लेख किया गया है, जिससे शिंदे गुट के नेताओं को गहरा आघात पहुंचा है। यह वीडियो अब भी कुणाल के एक्स अकाउंट पर देखा जा सकता है।

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा

कुणाल कामरा भारत के सबसे पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन्स में से एक हैं। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1988 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उन्होंने जय हिंद कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन करने के बाद प्रसून पांडे के एड फिल्म प्रोडक्शन हाउस, Corcoise Films में प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया और यहां 11 साल तक कार्य किया। इसके बाद, 2013 में, कुणाल ने Canvas Laugh Club में स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपना करियर शुरू किया और वहीं से उनकी कॉमेडी की दुनिया में यात्रा शुरू हुई।

कुणाल कामरा की नेटवर्थ

लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल कामरा सोशल मीडिया के एक बड़े सेलेब्रिटी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें एक मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर की संख्या 2.29 मिलियन है, और एक्स प्लेटफॉर्म पर उन्हें 2.4 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। कुणाल कामरा की नेटवर्थ अनुमानित रूप से 4-6 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा उनके स्टैंड-अप शोज और यूट्यूब चैनल से आता है। एक शो के लिए वे करीब 12 से 15 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

ओला सीईओ के साथ तीखी बहस

2024 में, कुणाल कामरा और ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल के बीच एक तीखी बहस हुई थी, जो ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री और कस्टमर सर्विस के मुद्दे पर आधारित थी। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola E-Scooter) खरीदने वाले ग्राहकों को पेश आने वाली सर्विस संबंधी समस्याओं पर कंपनी की आलोचना की थी। इस आलोचना के बाद, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिससे यह विवाद और बढ़ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत