न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

थलाइवी : रिलीज से पहले कंगना ने किया यह बदलाव, शेयर किया इस गाने का BTS, आएंगी कपिल के शो में

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री व ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 8:35:16

थलाइवी : रिलीज से पहले कंगना ने किया यह बदलाव, शेयर किया इस गाने का BTS, आएंगी कपिल के शो में

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री व एक्ट्रेस जे. जयललिता का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म 10 सितंबर को रिलीज होने वाली है। कंगना इन दिनों मूवी के प्रमोशन में लगी हुई हैं। कंगना ने हाल ही में दिवंगत जयललिता की समाधि पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। कंगना सोशल मीडिया के जरिए भी फिल्म का प्रचार कर रही हैं।

ऐसे में उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया। कंगना ने अपना सरनेम रनौत हटाकर इसकी जगह थलाइवी कर दिया है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर उनका नाम अब ‘कंगना थालाइवी’ कर लिया है। कंगना फिलहाल तमिलनाडु में हैं। कंगना के मुताबिक तीन नेशनल मल्टीप्लेक्स चैन ने कथित तौर पर फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करने का फैसला किया है।


kangana ranaut,actress kangana ranaut,thalaivi movie,j jayalalitha,kangana instagram,song bts,kapil sharma show,bollywood news in hindi

इस गाने के लिए मुझे महीनों तक प्रैक्टिस करनी पड़ी थी : कंगना

कंगना ने मंगलवार को थलाइवी फिल्म के ‘नैन बांधे नैनों से’ की शूटिंग के दौरान की क्लिप शेयर की है जिसमें कैमरे के पीछे की हलचल नजर आ रही है। कंगना ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि नैन बांधे नैनों से का BTS...#NainBandheNainoSe की जादुई दुनिया की झलक। #KannumKannumPesaPesa #Nandhalala के खूबसूरत सेट से एक महान आइकन के परफॉर्मेंस को रीक्रिएट करने की प्रक्रिया देखें। कंगना ने वीडियो में कहा कि ये फिल्म मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है।

इस किरदार को पढ़ने में काफी दिक्कतें आई क्योंकि जयललिताजी अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कमाल की डांसर भी थीं। लेकिन मेरा डांसिंग बैकग्राउंड नहीं रहा है, ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी डांस के लिए वैसा महसूस ही नहीं किया। इस गाने के लिए मुझे महीनों तक प्रैक्टिस करनी पड़ी थी। कंगना ने कोरियोग्राफर गायत्री का भी आभार जताया जिन्होंने भरतनाट्यम में बेसिक चीजें सिखाई और फिर धीरे धीरे कठिन डांस मूव्स की तरफ बढ़ी।


kangana ranaut,actress kangana ranaut,thalaivi movie,j jayalalitha,kangana instagram,song bts,kapil sharma show,bollywood news in hindi

कपिल के शो में थलाइवी का प्रमोशन करेंगे कंगना-अरविंद

कंगना और अभिनेता अरविंद स्वामी द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वे थलाइवी का प्रमोशन करते नजर आएंगे। वे कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ बुधवार को मुंबई की फिल्मसिटी में इस वीकेंड एपिसोड की शूटिंग करेंगे। बता दें कि शो में कंगना पहले भी शिरकत कर चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि कपिल के इस शो को शुरू हुए तीन सप्ताह हो चुके हैं। इसमें अजय देवगन अपनी फिल्म भुज, अक्षय कुमार बेलबॉटम का प्रमोशन करने आ चुके हैं। इस सप्ताह शो में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। उनकी 12 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म शेरशाह सुपरहिट हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका