न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष की पहली तिमाही: बॉलीवुड फिल्मों में सिर्फ दो ने निकाली अपनी लागत, अफसोस सिकन्दर शामिल नहीं

2025 में जहां कई बड़ी फिल्में औसत रही, वहीं जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ ने कम बजट में 192% मुनाफा कमाकर साल की दूसरी हिट फिल्म का दर्जा हासिल किया। जानिए कैसे यह फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस की सरप्राइज हिट।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 1:31:44

वर्ष की पहली तिमाही: बॉलीवुड फिल्मों में सिर्फ दो ने निकाली अपनी लागत, अफसोस सिकन्दर शामिल नहीं

कंगना रनौत की इमरजेंसी से लेकर सलमान खान की सिकन्दर और अक्षय कुमार की स्काई फोर्स तक, 2025 में अब तक कई फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं। इस लिस्ट में शाहिद कपूर की देवा और अजय देवगन की आज़ाद भी शामिल हैं। हालांकि, ये फ़िल्में हिट और सुपरहिट का टैग नहीं पा सकीं क्योंकि या तो ये अपनी प्रोडक्शन कॉस्ट वसूल नहीं कर पाईं या फिर बॉक्स ऑफ़िस पर इनकी कमाई औसत रही।

दो बॉलीवुड एक्टर्स न सिर्फ़ इस सिलसिले को तोड़ने में सफल रहे बल्कि उनकी फ़िल्में अभी भी सिनेमाघरों में चल रही हैं। जबकि अब तक आप अंदाज़ा लगा चुके होंगे कि इनमें से एक फिल्म विक्की कौशल की छावा है, तो दूसरी कौन सी है यही बात आप सोच रहे हों। तो आइए आपको बताते हैं उस दूसरी फिल्म के बारे।

2025 की दूसरी हिट है द डिप्लोमैट

जॉन अब्राहम और सादिया खातीब की फिल्म द डिप्लोमैट को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। एक तरफ सिकंदर और छावा, एल2: इम्पुराण जैसी फिल्मों की चर्चा हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ जॉन की फिल्म बिना किसी चर्चा के चुपचाप रेस में शामिल हो गई। यह न सिर्फ रेस का हिस्सा बनी रही, बल्कि धीरे-धीरे इसने अच्छी खासी कमाई भी कर ली है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 3 हफ्तों में 35.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की साप्ताहिक कमाई पर नजर डालें तो इसने पहले हफ्ते 19.45 करोड़ और दूसरे हफ्ते 10.68 करोड़ कमाए, जबकि तीसरे हफ्ते की कमाई 5.30 करोड़ रही।

सैकनिलक के मुताबिक फिल्म ने 22वें दिन 40 लाख, 23वें दिन 80 लाख और 24वें दिन 1.06 करोड़ की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर द डिप्लोमैट इस साल हिट होने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे ज्यादा कमाई करने वाली और 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली स्काई फोर्स और सिकन्दर भी हिट फिल्मों में शामिल नहीं हो पाई, क्योंकि इन दोनों का बजट क्रमश: 160 करोड़ और 200 करोड़ था।

डिप्लोमैट को मात्र 20 करोड़ में बनाया गया है और 38 करोड़ से अधिक की कमाई करके फिल्म ने अपने बजट का 192 प्रतिशत कमा लिया है। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है। वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित इस फिल्म में जॉन अब्राहम और सादिया खातीब अहम भूमिका में हैं।

पिछले 52 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है छावा

सिर्फ छावा ने ही 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की पीरियड ड्रामा पिछले 52 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है। इसके बाद दूसरी सफल फिल्म द डिप्लोमैट है। इसके अलावा इस साल रिलीज हुई देवा, फतेह, इमरजेंसी, लवयापा, बदमाश रविकुमार, आजाद और ईद पर प्रदर्शित हुई सलमान खान की सिकन्दर सभी फिल्में फ्लॉप रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी