न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘परम सुंदरी’ की कमाई में गिरावट, फर्स्ट मंडे 3.25 करोड़, अब तक कमाए 30 करोड़, मुश्किल है लागत निकलना

जिस तेजी से कारोबार में गिरावट आई है उसने फिल्म की लागत को वसूलने पर सवालिया निशान लगा दिया है। 50 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म के लिए अब सिर्फ 3 दिन का समय शेष बचा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 11:32:50

‘परम सुंदरी’ की कमाई में गिरावट, फर्स्ट मंडे 3.25 करोड़, अब तक कमाए 30 करोड़, मुश्किल है लागत निकलना

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ ने वीकेंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। जिस तेजी से कारोबार में गिरावट आई है उसने फिल्म की लागत को वसूलने पर सवालिया निशान लगा दिया है। 50 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म के लिए अब सिर्फ 3 दिन का समय शेष बचा है। आगामी सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर कुछ और फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसके चलते न सिर्फ फिल्म के स्क्रीन्स में कमी होगी बल्कि शोज में काफी कटौती हो जाएगी।

आने वाले शुक्रवार 5 सितम्बर में जहाँ टाइगर श्रॉफ की बागी 4 का प्रदर्शन होने जा रहा है वहीं पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में आई द बंगाल फाइल्स को लेकर भी दर्शकों का रूझान इस फिल्म के प्रति बढ़ा है। इसके अतिरिक्त हॉलीवुड हॉरर फिल्म द कुंजूरिंग का अगला भाग भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इन सभी फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और दर्शकों ने जिस उत्साह से अपनी टिकट बुक कराई हैं उससे स्पष्ट हो गया है कि परम सुंदरी के लिए बॉक्स ऑफिस पर राह आसान नहीं है।

चार दिनों की कुल कमाई

रिलीज़ के दिन शुक्रवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 9.25 करोड़ पहुंचा और रविवार को यह 10.25 करोड़ रुपये पर रहा। हालांकि सोमवार को गिरावट दर्ज की गई और अब तक ‘परम सुंदरी’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड़ रुपये के पार हो चुका है।

कहानी और कॉन्सेप्ट

फिल्म की कहानी परम नाम के एक नॉर्थ इंडियन लड़के की तलाश पर आधारित है, जो एक AI ऐप की मदद से अपनी सोलमेट ढूंढता है। उसकी यह तलाश उसे सुंदरी नाम की केरल निवासी साउथ इंडियन लड़की तक ले जाती है। क्रॉस-कल्चरल रोमांस पर बनी यह फिल्म दर्शकों को एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी अनुभव देने का प्रयास करती है।

दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रिया

‘परम सुंदरी’ को समीक्षकों से मिक्स रिव्यूज मिले हैं। जहां दर्शकों ने इसके साउंडट्रैक और सिनेमैटोग्राफी की जमकर तारीफ की है, वहीं स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले को लेकर आलोचना भी सामने आई है।

फिल्म की स्टारकास्ट और क्रेडिट्स

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। इनके अलावा मंजोत सिंह, संजय कपूर, रेंजी पनिकर, इनायत वर्मा और तन्वी राम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसका निर्माण दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले हुआ है।

आगे की उम्मीदें

बॉक्स ऑफिस एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर फिल्म वीकडे के दौरान स्थिर रह पाती है और अगले वीकेंड पर दर्शक जुटा लेती है, तो इसके पास 50 करोड़ क्लब में शामिल होने का मौका रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत