न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 11: रजनीकांत की फिल्म ने दूसरे रविवार मचाया धमाल, 250 करोड़ के पार

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे रविवार शानदार कमाई की और कुल कलेक्शन 256.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। क्या 350 करोड़ के बजट की भरपाई हो पाएगी? जानें 11वें दिन का कलेक्शन और पूरी रिपोर्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 11:58:59

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 11: रजनीकांत की फिल्म ने दूसरे रविवार मचाया धमाल, 250 करोड़ के पार

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को भव्य तरीके से रिलीज़ हुई थी। शुरुआती वीकेंड पर इसने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स हासिल किया। लेकिन हफ्ते के दिनों में इसका जलवा कुछ फीका पड़ा और कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। हालांकि, दूसरे वीकेंड ने फिल्म को फिर से रफ्तार दी और मेकर्स को राहत की सांस दी। आइए जानते हैं, 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई कितनी रही।

11वें दिन की कमाई

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी ‘कुली’ रजनीकांत के करियर के 50 साल पूरे होने पर रिलीज़ की गई थी। ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी फिल्म के टकराव के बावजूद इसने अपने एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई कर रिकॉर्ड बनाए। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 229.65 करोड़ बटोरे थे।

दूसरे हफ्ते में उतार-चढ़ाव जारी रहा। 9वें दिन कलेक्शन 5.85 करोड़ पर आ गया, जो लगभग 4.88% की गिरावट थी। लेकिन 10वें दिन फिल्म ने जोरदार वापसी की और 79.49% की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 10.5 करोड़ की कमाई कर डाली।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट बताती है कि 11वें दिन यानी रविवार को ‘कुली’ ने 10.75 करोड़ का कारोबार किया।

अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 256.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

क्या वसूल पाएगी बजट?

‘कुली’ को करीब 350 करोड़ रुपये (प्रिंट और एडवर्टाइजिंग छोड़कर) की भारी लागत से तैयार किया गया है। मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने अब तक अपने बजट का लगभग 70.61% रिकवर कर लिया है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि फिल्म 300 करोड़ तक पहुंचने की क्षमता रखती है, लेकिन 350 करोड़ का आंकड़ा छू पाना लगभग असंभव नजर आता है। ऐसे में फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट टैग पाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है।

कहानी और कलाकार

‘कुली’ की कहानी देवा (रजनीकांत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पूर्व यूनियन लीडर है। अपने दोस्त राजशेखर (सत्यराज) की अचानक मौत के पीछे की सच्चाई खोजने के दौरान उसकी भिड़ंत एक खतरनाक गैंगस्टर साइमन (नागार्जुन) और उसके साथी दयाल (सौबिन शाहिर) से होती है।

फिल्म में रजनीकांत के अलावा श्रुति हासन, उपेंद्र, नागार्जुन, सौबिन शाहिर और सत्यराज जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि आमिर खान ने भी फिल्म में कैमियो किया है। संगीत का जिम्मा अनिरुद्ध रविचंद्र ने संभाला है, जो फिल्म के एक्शन और ड्रामा को और भी दमदार बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब